एसडीएम पेशकार के खिलाफ फिर की शिकायत एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। खागा तहसील के उपजिलाधिकारी के पेशकार के खिलाफ अधिवक्ता लामंबद हो गए हैं। संपूर्ण तहसील समाधान दिवस में शिकायती पत्र देते हुए तत्काल पेशकार का तहसील से स्थानांतरण किए जाने की मांग की।
प्रभारी तहसील दिवस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि एसडीएम के पेशकार प्रदीप मिश्रा भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। वादकारियों से रिश्वत लेकर काम कराते हैं। सजातीय अधिवक्ताओं का वकालतनामा लगवाता है। वादकारियों को भड़काने का काम करते हैं। इतना ही नहीं न्यायालय में बैठते भी नहीं हैं और प्राइवेट कर्मियों के सहारे काम निपटा रहे हैं। बताया कि नौ वर्षों से तहसील में तैनात है। इसलिए तत्काल इनकी जांच कराकर तहसील से हटाया जाए। इस मौके पर अधिवक्ताओं में मोहम्मद यूसुफ, छेदीलाल, प्रमोद कुमार, आशीष कुमार सिंह सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।