आत्म हत्या करने वाली छात्रा के परिजनों से मिले कांग्रेसी, बंधाया ढांढस
आत्म हत्या करने वाली छात्रा के परिजनों से मिले कांग्रेसी, बंधाया ढांढस
आत्म हत्या करने वाली छात्रा के परिजनों से मिले कांग्रेसी, बंधाया ढांढस
ब्यूरो सुरेंद्र धुरिया अजरा न्यूज़ बांदा — रविवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ग्राम कनवारा पहुंचा। जहां पर कांग्रेसियों ने कुमारी दिशा पाठक पुत्री रामदास पाठक कनवारा, इण्टर उत्तीर्ण, पॉलिटेक्निक कम्प्लीट करने के बाद कम्पटीशन की तैयारी बांदा के मोहल्ला झील का पुरवा में रहकर कर रहीं थी, कई बार परीक्षाओं में भाग लेने के बावजूद वह सफल नहीं हो पाने के कारण एक सप्ताह पूर्व आत्महत्या कर लिया था, दुखित परिवार के घर जाकर श्रद्धांजलि देते हुए परिजनों से शोक संवेदना व्यक्त की।उक्त घटना की जानकारी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रतिपक्ष के नेता व सांसद राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आराधा मिश्रा मोना को दी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के साथ प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस जिला महासचिव कालीचरण निगम, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, कांग्रेस ग्राम पंचायत अध्यक्ष दयाराम तिवारी उपस्थित रहे।