राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने मनाया सद्भावना दिवस

 राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने मनाया सद्भावना दिवस
– देशसेवा व तकनीकी क्रांति को किया याद
फोटो परिचय- स्व0 राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते कांग्रेसी।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। कांग्रेस कार्यालय ज्वालागंज में गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी व शहर अध्यक्ष मो. आरिफ गुड्डा के सह नेतृत्व में आयोजित गोष्ठी में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके जीवन, व्यक्तित्व और देश के विकास में योगदान को याद किया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव बीरेंद्र राठौर ने स्वर्गीय राजीव गांधी को सच्चा देशभक्त और इंसानियत की मिसाल बताया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखने का काम किया और देश को तकनीकी रूप से आगे ले जाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की। जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि राजीव गांधी ने भारत को तकनीकी क्षेत्र में विश्व के अग्रणी देशों की कतार में खड़ा करने का सपना देखा था।

उनके सपनों को राहुल गांधी निश्चित रूप से पूरा करेंगे और कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके साथ मजबूती से खड़ा है। शहर अध्यक्ष मो. आरिफ गुड्डा ने कहा कि राजीव गांधी सच्ची, ईमानदार और जनहित की राजनीति के पक्षधर थे। कांग्रेस पार्टी आज भी उनके विचारों और सिद्धांतों का अनुसरण कर रही है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में कांग्रेस देश को फिर विश्व पटल पर मजबूत स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। गोष्ठी में पर्यवेक्षक राहुल राय, वरिष्ठ नेता शेख एजाज अहमद, माधुरी रावत, पप्पू पाल, कलीम उल्ला सिद्दीकी, इंजी. देवी प्रकाश दुबे, अरुण जायसवाल, बृजेश मिश्रा, राम नरेश महराज, राजेंद्र लोधी, इंद्रजीत लोधी, आरिफ खान, राजू सिंह, नरेश निर्मल, मो. इजहार, सैयद शहाब अली, ओम प्रकाश कोरी, चौधरी मोईन राईन, अजय बच्चा, कौशल कुमार शुक्ला, मोहित मिश्रा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *