पानी की टंकी में फंसे बेजुबान बंदर के लिए फरिश्ता बने सभासद अंकित कुमार, रेस्क्यू कर बचाई जान
दीपक धुरिया अज़रा न्यूज़ जालौन। इंसानियत और जीवों के प्रति संवेदनशीलता की एक सराहनीय मिसाल उस समय देखने को मिली, जब पानी की टंकी में फंसा एक बेजुबान बंदर जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा था। मामले की जानकारी मिलते ही तेवर न्यूज़ के संपादक शैलेंद्र सिंह ने बंदर को सुरक्षित बाहर निकलवाने के लिए हर संभव प्रयास शुरू किए।


