ब्रेकर पर संतुलन बिगड़ने से खंती में गिरे दंपती ,हादसे का शिकार

 जालौन में तेज रफ्तार बाइक हादसे का शिकार, ब्रेकर पर संतुलन बिगड़ने से खंती में गिरे दंपती

दीपक धुरिया अज़रा न्यूज़ जालौन — रिश्तेदारी में जा रहे थे पति-पत्नी, हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल; राहगीरों ने निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जालौन। जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां सड़क पर बने ब्रेकर से गुजरते समय एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों ने मानवता दिखाते हुए दोनों घायलों को अपने निजी वाहन से राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, कदौरा थाना क्षेत्र के गड़ा गांव निवासी दंपती मोटरसाइकिल से अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। इसी दौरान आटा थाना क्षेत्र के कहटा गांव के पास सड़क पर बने ब्रेकर से गुजरते समय तेज रफ्तार बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक अनियंत्रित होकर खंती में जा गिरी। हादसे में पति-पत्नी दोनों को गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने बिना देरी किए घायलों को अपने वाहन से उरई मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उनका उपचार कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *