नवरात्र उत्सव व डांडिया रास में झलकी आस्था व भारतीय संस्कृति
– सीपीएस में सजी सांस्कृतिक शाम, मां दुर्गा की हुई महाआरती
फोटो परिचय- सीपीएस में आयोजित डांडिया रास में भाग लेतीं महिलाएं।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में थंडर इंस्टीट्यूट, सारथी टीम और विद्यालय परिवार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नवरात्र उत्सव एवं डांडिया रास में आस्था, संस्कृति व नारी शक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। मां दुर्गा की आराधना, भव्य महाआरती और गरबा-डांडिया की रंगारंग प्रस्तुतियों ने समारोह को यादगार बना दिया। कार्यक्रम में महिलाओं, युवतियों व बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की पौत्रवधू ज्योति शास्त्री, विभाकर शास्त्री व विराज शास्त्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। महिला थाना प्रभारी संगीता यादव, उपनिरीक्षक आशा पांडेय व मिशन शक्ति प्रभारी प्रीति कटियार की मौजूदगी रही। समाजसेवी एवं प्रायोजक संजय पांडेय ने भी आयोजन में सहयोग दिया। कार्यक्रम में मां दुर्गा के स्वरूप में सजी बालिका विशेष आकर्षण का केंद्र रही। मां दुर्गा की महाआरती के बाद गरबा व डांडिया की प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्साह और उमंग से भर दिया। आयोजन में स्कूल की डायरेक्टर प्राची श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य पूनम श्रीवास्तव, रेखा श्रीवास्तव, अनुराधा श्रीवास्तव, नीलम सिंह, प्रबंधक संजय श्रीवास्तव, अजय त्रिपाठी व अमित मिश्रा नीटू का सहयोग रहा। थंडर इंस्टीट्यूट के दिव्यांश साहू ध्रुव एवं निखार की निदेशक व सारथी टीम की संस्थापक डॉ. माधुरी साहू ने आयोजन के समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सारथी टीम की सदस्याओं ललिता रस्तोगी, रीता सिंह तोमर, कविता रस्तोगी, छाया पांडेय, अंजू त्रिपाठी, अंजू वर्मा, वंदना द्विवेदी, नमिता सिंह, साधना चौरसिया, नेहा साहू, नंदिनी शर्मा, नीलम श्रीवास्तव, डॉ. हरितिमा गुप्ता सहित अन्य सदस्यों का योगदान सराहनीय रहा। मां दुर्गा के विशेष श्रृंगार में माही ब्यूटी पार्लर का सहयोग रहा। आयोजकों ने सभी अतिथियों, सहयोगियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन भारतीय संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने के साथ महिलाओं एवं युवतियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करते हैं।
