डीएम ने फार्मर रजिस्ट्री कैंप बुदवन का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
डीएम ने फार्मर रजिस्ट्री कैंप बुदवन का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
डीएम ने फार्मर रजिस्ट्री कैंप बुदवन का किया निरीक्षण
– बीडीओ को मुनादी कराने के दिए निर्देश
फोटो परिचय- फार्मर रजिस्ट्री कैंप बुदवन का निरीक्षण करतीं डीएम। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने तहसील खागा स्थित ग्राम सभा बुदवन में कृषि विभाग के आयोजित फॉर्मर रजिस्ट्री कैम्प का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान किसानों को जल्द से जल्द फॉर्मर रजिस्ट्री कराने के लिए कहा।
डीएम ने लेखपाल को निर्देशित किया कि सभी किसानों से संपर्क स्थापित कर फॉर्मर रजिस्ट्री कराएं। उन्होंने बीडीओ से कहा कि सभी ग्रामसभाओं में मुनादी कराकर फॉर्मर रजिस्ट्री कैम्प के बारे में बताएं। उन्होंने उप जिलाधिकारी खागा अभिनीत कुमार को निर्देशित किया कि अपने नेतृत्व में नियमित समीक्षा कर फॉर्मर रजिस्ट्री का कार्य पूर्ण कराएं। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी खागा, उप कृषि निदेशक सतेंद्र कुमार, खंड विकास अधिकारी सहित संबंधित उपस्थित रहे।