डॉ. अनुराग श्रीवास्तव को मिलेगा 29 वां जुनूं अवार्ड

    डॉ. अनुराग श्रीवास्तव को मिलेगा 29 वां जुनूं अवार्ड
फोटो परिचय- रेडक्रास चेयरमैन डा. अनुराग श्रीवास्तव।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। जनपद में सामाजिक सरोकारों व जनसेवा के क्षेत्र में लगातार सक्रिय इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डॉ. अनुराग श्रीवास्तव को 29 वें अंतरराष्ट्रीय जुनूं अवार्ड 2026 से सम्मानित किया जाएगा। विश्व मानव संघ की ओर से उन्हें यह सम्मान एक जनवरी 2027 को विश्व मानव दिवस के अवसर पर लखनऊ में प्रदान किया जाएगा। सम्मान की घोषणा से उनके समर्थकों और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में खुशी की लहर है।


विश्व मानव संघ के अध्यक्ष प्रवीण भूषण श्रीवास्तव ने बताया कि डॉ. अनुराग श्रीवास्तव को फतेहपुर में जमीनी स्तर पर सामाजिक गतिविधियों के व्यापक क्रियान्वयन व जनहित में किए जा रहे कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विश्व मानव दिवस प्रत्येक वर्ष एक जनवरी को प्राणी एवं पर्यावरण की रक्षा के उद्देश्य से मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय जुनूं अवार्ड प्रतिवर्ष कला, साहित्य, दर्शन, पर्यटन, समाजसेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में समर्पण और कठिन परिश्रम के साथ उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को प्रदान किया जाता है। इस वर्ष देश-विदेश के कुल 19 नागरिकों को इस सम्मान से नवाजा जाएगा। डॉ. अनुराग श्रीवास्तव लंबे समय से सामाजिक सेवा से जुड़े हुए हैं और विभिन्न जनहितकारी गतिविधियों के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य, रक्तदान, जागरूकता एवं सेवा कार्यों से जोड़ने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर के सम्मान के लिए चयन की जानकारी सामने आने के बाद सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *