गंगा के किनारे ग्रामों में स्वच्छता का रखें ख्याल, बैठक में जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

    गंगा के किनारे ग्रामों में स्वच्छता का रखें ख्याल, बैठक में जिलाधिकारी ने दिए निर्देश l -सिंगल यूज प्लास्टिक की जब्तीकरण की कार्यवाही में तेजी लाए -डीएम
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर l  जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट कार्यालय से जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में जूम के माध्यम से सम्पन्न हुई। उन्होंने खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने क्षेत्र में गंगा/यमुना नदियों के किनारे बसे ग्रामों जिसका पानी नदियों में जाता है, के फिल्टर चेंबरो व नालों की साफ- सफाई कराए। वन विभाग द्वारा ग्रामों का निरीक्षण किया गया है जिसमें जो सुझाव प्राप्त हुए हैं, का नियमानुसार कार्यवाही करते हुए कार्य कराए। उन्होंने कहा कि निर्मल गंगा, अविरल गंगा, जन गंगा, ज्ञान गंगा, अर्थ गंगा के तहत किए जा रहे कार्यों/जन जागरूकता बढ़ाए। उन्होंने कहा कि गंगा के किनारे ग्रामों में ज्यादा से ज्यादा कृषकों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रोत्साहित करें।

जिला पर्यावरण समिति की बैठक में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, जैव चिकित्सा अपशिष्ट, ई–वेस्ट प्रबंधन, सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम आदि बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने समस्त अधिशाषी अधिकारियों नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत को निर्देशित किया कि सिंगल यूज प्लास्टिक की जब्तीकरण की कार्यवाही में तेजी लाए, साथ ही नियमित निरीक्षण कर जब्तीकरण की कार्यवाही करे और जुर्माना भी लगाए। व्यापारियों/दुकानदारो को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए जागरूक करे साथ ही कपड़े/जूट के थैले का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन अलग अलग(सुखा/गीला)संवेदनशीता के साथ करते हुए इसका निस्तारण नियमानुसार कराये । जैव चिकित्सा अपशिष्ट का निस्तारण सही तरीके से कराये।
उन्होंने पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की एवं पर्यावरण एवं गंगा समिति से संबंधित बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की और संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सुनील कुमार, डीएफओ जीडी मिश्रा, जिला विकास अधिकारी, डीसी मनरेगा, जिला पंचायत राज अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, ईओ, समिति के नामित सदस्य शैलेन्द्र शरन सिम्पल संयोजक नमामि गंगे, डीपीओ ज्ञान तिवारी सहित सम्बंधित जूम के माध्यम से जुड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *