कोंच में चोरी का खुलासा, चार महिलाएं गिरफ्तार; जेवरात और नकदी बरामद
कोंच में चोरी का खुलासा, चार महिलाएं गिरफ्तार; जेवरात और नकदी बरामद
कोंच में चोरी का खुलासा, चार महिलाएं गिरफ्तार; जेवरात और नकदी बरामद
संवाददाता दीपक धुरिया अज़रा न्यूज़ कोंच, जालौन। कोंच कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का सामान समेत 4,710 रुपये की नकदी बरामद की है। बरामद सामान में पैंडल, गुरिया और दो मंगलसूत्र शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, चोरी के मामले की जांच के दौरान आरोपित महिलाओं की जानकारी सामने आई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पावर हाउस के पास से चारों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी का माल और नकदी बरामद हुई। पुलिस ने गिरफ्तार महिलाओं के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।