एसएन पब्लिक स्कूल में परीक्षाफल वितरित, मेधावी सम्मानित
एसएन पब्लिक स्कूल में परीक्षाफल वितरित, मेधावी सम्मानित
एसएन पब्लिक स्कूल में परीक्षाफल वितरित, मेधावी सम्मानित
– असली परीक्षा नंबरों की नहीं सीखने की होती है: आलोक
फोटो परिचय- मेधावियों को सम्मानित करते अतिथि। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ बिंदकी, फतेहपुर। मलवां विकास खंड के चौडगरा-बिंदकी रोड स्थित एसएन पब्लिक स्कूल में मंगलवार को अंक पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा एक से पांच तक के सत्ताइस अव्वल बच्चों को मेडल, ट्रॉफी और अंक पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा विकास समिति के जिला प्रवक्ता आलोक गौड़ रहे। उन्होंने बच्चों को अंक पत्र वितरित करते हुए कहा कि असली परीक्षा नंबरों की नहीं, सीखने की होती है। फेल होना बुरा नहीं है, कोशिश छोड़ देना बुरा है। प्राथमिक शिक्षा नींव होती है। अगर नींव मजबूत होगी तो भविष्य भी अच्छा बनेगा। विद्यालय के प्रबंधक शिवाकांत पांडेय ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया और बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर डॉ. दीपक सिंह चौहान, नागेंद्र शुक्ला, जितेंद्र सिंह, सूरज सिंह, पवन पांडेय, अतुल, अमिता, रमा अवस्थी, श्रेया सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका रमा अवस्थी ने किया।