आईटीआई में प्रवेश के लिए चार अगस्त तक भरें फॉर्म मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। जनपद के युवाओं के लिए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रवेश का सुनहरा अवसर है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य ने बताया कि सत्र 2026-27 में जनपद के सभी राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के विभिन्न व्यवसायों (ट्रेड) में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है।
उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी चार अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे, इसलिए अभ्यर्थी अंतिम समय का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। प्रधानाचार्य ने बताया कि प्रवेश से संबंधित विस्तृत जानकारी व ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट पर उपलब्ध है। उन्होंने अधिक से अधिक पात्र युवाओं से समय सीमा के भीतर आवेदन कर आईटीआई में प्रवेश का लाभ उठाने की अपील की। ————————————– रोड किनारे मिला शव मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के पक्का तालाब समीप सडक किनारे संदिग्ध अवस्था में 43 वर्षीय अधेड़ राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने शव को बरामद कर विच्छेदन गृह भेजा है। जानकारी होने पर मौके में पहुंचे मृतक के परिजनों ने उसकी शिनाख्त वसी अहमद पुत्र नग्गन खान निवासी 108 छोटी बाजार थाना कोतवाली के रूप में करते हुए मृतक के बहनोई मो0 खलील ने बताया कि हम लोगों को जानकारी मिली कि वसी अहमद बाकरगंज पक्का तालाब में मृत अवस्था में मिला है। हालांकि परिजन मौत का कारण नहीं बता पाए। —————————————- —
संदिग्ध अवस्था में महिला फंासी लगा दी जान – परिजनों ने ससुरालीजनों पर लगाया हत्या का आरोप, पति व ससुर हिरासत में मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र के ग्राम बसावनपुर में संदिग्ध परिस्थियों में 25 वर्षीय महिला ने फंासी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। वहीं मृतका के परिजनों ने ससुरालीजनों पर भैंस की मांग पूरी न होने पर मार डालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति व ससुर को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार बसावनपुर गांव निवासी उत्तम उर्फ ननका की पत्नी दुर्गा देवी ने सोमवार की शाम संदिग्ध अवस्था में घर के अन्दर फंासी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतका के परिजनों ने बताया कि उसने अपनी पुत्री की शादी 2022 में की थी। शादी के कुछ महीनों के बाद ससुरालीजन भैंस की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। आरोप लगाया कि मांग पूरी न होने पर पति ससुर रामकुमार, देवर अतुल, जेठ मटरू ने उसे मारा पीटा और मारने पीटने के बाद हत्या कर दी और शव को फंासी पर लटका दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत कारण ज्ञात हो सकेगा। —————————————- – अलग-अलग सड़क हादसों दो घायल मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों अर्न्तगत हुए सड़क हादसों के दौरान बाइकों की भिड़ंत में दो लोग घायल हो गये। जिन्हे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कालोनी निवासी स्व0 सोहन का पुत्र सत्यम बाइक से किसी काम से जा रहा था। तभी नऊवाबाग के समीप सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गयी। इसी प्रकार किशनपुर थाना क्षेत्र के विजयीपुर गांव निवासी स्व. राजाराम का 18 वर्षीय पुत्र अजय कुमार बाइक से खागा जा रहा था। तभी इकौरा के समीप सामने से आ ही बाइक से भिड़ंत हो गयी। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। उधर घटना की सूचना पाकर मौके में पहुची सरकारी एम्बुलेंस ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। ———————————– युवक का मिला शव, क्षतिग्रस्त बाइक बरामद मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के चुरियानी स्थित तालाब के पास सोमवार की रात एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान शिवांशू (19) पुत्र राजेश कुमार निवासी सोनवर्षा, थाना गाजीपुर के रूप में हुई है। घटनास्थल से मृतक की क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है, जिससे प्रथम दृष्टया किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से दुर्घटना होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। अज्ञात वाहन की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।