नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के करोल बाग स्थित मशहूर गफ्फार मार्केट में शुक्रवार सुबह आग लगने की बड़ी घटना सामने आई। मार्केट की चैन वाली गली के 13 ब्लॉक में स्थित पुरी प्लाजा की एक दुकान में भीषण आग लग गई।
घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की टीमें सक्रिय हो गईं। दिल्ली फायर सर्विस से मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग बुझाने और स्थिति पर काबू पाने के लिए दमकल की कुल 22 गाड़ियों को मौके पर तैनात किया गया है।
फिलहाल आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की ओर से कार्रवाई की जा रही है।
