हरिश्चंद्र मौर्य को नगर प्रभारी की जिम्मेदारी, जल्द घोषित होगी 21 सदस्यीय कमेटी

    मुराव व्यापार मंडल के प्रवीण बने नगर अध्यक्ष
हरिश्चंद्र मौर्य को नगर प्रभारी की जिम्मेदारी, जल्द घोषित होगी 21 सदस्यीय कमेटी
फोटो परिचय- नवमनोनीत नगर अध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत करते प्रदेश अध्यक्ष।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। जन उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश ने संगठन विस्तार अभियान को गति देते हुए थरियांव थाना क्षेत्र के मुराव नगर में संगठन की नई कमेटी के गठन की नींव रख दी। रविवार को वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष चंदन सिंह चौहान ने स्थानीय व्यापारियों की सहमति से वरिष्ठ व्यापारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता प्रवीण सिंह उर्फ राहुल तोमर को मुराव नगर का अध्यक्ष घोषित किया। वहीं व्यापारियों के बीच सक्रिय हरिश्चंद्र मौर्य को नगर प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नवनियुक्त दोनों पदाधिकारियों को जल्द ही 21 सदस्यीय नगर कमेटी गठित करने की जिम्मेदारी दी गई है। संगठन की घोषणा के साथ ही मुराव नगर के व्यापारियों में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारियों ने संगठन से जुड़ने और व्यापारियों के हितों की आवाज को मजबूती देने का संकल्प लिया। व्यापारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष चंदन सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में संगठन विस्तार की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रदेश महामंत्री अजय मौर्य ने कहा कि व्यापारियों के हक, सम्मान और अधिकार की लड़ाई के लिए संगठन हमेशा उनके साथ खड़ा रहेगा। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू हयारण, प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक रायजादा, प्रदेश सचिव अंगद सिंह चंदेल, प्रदेश कोषाध्यक्ष विजय सेंगर, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह प्रधान धमिना, जिला उपाध्यक्ष नीरज सिंह, हसवा नगर प्रभारी धर्मेंद्र सिंह, अनिल अग्निहोत्री समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *