भाजपा जिला अल्पसंख्यक मोर्चा फतेहपुर इकाई,,, का पुनर्गठन बना चर्चा का विषय ?

     भाजपा जिला अल्पसंख्यक मोर्चा फतेहपुर इकाई,,, का पुनर्गठन बना चर्चा का विषय ?
👉 इन दिनों भाजपा की जिला अल्पसंख्यक मोर्चा इकाई के नए गठन को लेकर चर्चा ज़ोरो पर
👉 दूसरे दल से निकाले या भागे अवसरवादियों पर भरोसा कितना दिला सकता है लाभ।
👉 कार्यकर्ताओं की नाराजगी एमएलसी चुनाव का परिणाम भी माना जा रहा
👉 नए, अवसरवादी कार्यकर्ताओं को नजर अंदाज कर पुराने कार्यकताओं पर किया जाए भरोसा
👉अल्पसंख्यक मोर्चा में शामिल महिला कार्यकर्ताओं पर भरोसा,,, दिला सकता है बेहतर परिणाम
👉जिला महिला संगठना पर बदलाव साफ छवि “सुनिधि तिवारी” पर भरोसा सराहनीय निर्णय माना जा रहा
👉भाजपा जिला अल्पसंख्यक मोर्चा पर पार्टी किसी महिला कार्यकर्ता पर भी खेल सकती है दांव।
👉भाजपा जिला अल्पसंख्यक इकाई के पिछले कार्यक्रमों एवं प्रचारों पर नज़र डाली जाए तो “अलीक खान” का कार्यकाल स्वर्णिम रहा

एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर – किसी भी पार्टी में जिला नेतृत्व का प्रभार पार्टी प्रोटोकॉल के तहत बदलाव,,, स्वाभाविक प्रक्रिया है। लेकिन इन दिनों भाजपा की जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के इकाई पर जिले की नजर टिकी हुई है।
क्या होगा ? कौन होगा किस कार्यकर्ता पर पार्टी दांव लगा सकती है जैसे सवाल चार्चित है ?
चर्चा तो इस बात की भी है कि पूर्व में बसपा में शामिल रहे एक आढ़ती माफिया किसी भी मंसूबे के तहत अपने बदनाम चेलों को पार्टी में शामिल कर कोई बड़ा पद दिलाना चाहता है,,, जो जिलाध्यक्ष के बेहद करीबी माना जा रहा।

पिछले कुछ दिनों से देखा भी जा रहा कि साफ छवि वाले भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ हर छोटे बड़े कार्यकम की फोटो वीडियो बनाकर खूब प्रचार किया जा है। जिससे जिलाध्यक्ष शायद अंजान भी हो सकते है। वही समाजवादी से निष्काषित एक कार्यकर्ता रंगीन चोला पहनकर सोशल मीडिया के जरिए योगी जी भाजपा व जिलाध्यक्ष की प्रशंसा करते खूब दिखाई दे रहा।
वहीँ नए नए भाजपा में शामिल,आपराधिक धाराओं में लिप्त पूर्व में एक जोशीले सपा कार्यकर्ता रहे जो इन दिनों जिलाध्यक्ष “अन्नू श्रीवास्तव” के साथ सोशल मीडिया में अपने को बेहद करीबी बताकर किसी बड़े नेतृत्व के सपने सजाकर,,अपने ही क्षेत्र में दबंगई के आरोपी बने खुला घूम रहे। अभी कबाड़ी मार्केट में घटी एक घटना पर नज़र डालें,,,जिसमें एक युवक को बंधक बनाकर प्रताणित किए जाने के आरोप में पुलिस द्वारा एक बड़ी कार्यवाई की गयी। जिसमें शामिल कई आरोपी भाजपा का टैग लगकर निश्चिंत नजर आ रहे। और ऐसे ही लोगों पर पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा इकाई के नेतृत्व का दांव लगाने की चर्चा भी निकल कर आ रही।जिसको लेकर पार्टी व जिम्मेदारों की छवि पर जनता के बीच कई सवाल खड़े होते नज़र आ रहे।

यदि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष “अलीक खान” महामंत्री व कार्यकताओं के कार्यकाल की बात की जाए तो पार्टी हित में अल्पसंख्यको के लिए सरकार की योजनाओं, जनहित कार्यक्रम व प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री पर विश्वास पर संजोये गए कार्यक्रमों के जरिए मुस्लिम व अन्य अल्पसंख्यक वोटरों का एक अच्छा जनाधार नज़र आने लगा था। और भाजपा से बिचके वोटरों का पार्टी के प्रति पर भरोसा कायम होता नज़र आने लगा था।
जिसके पीछे पूर्व अध्यक्ष “अलीक खान उर्फ कल्लू भाई” व उनकी मोर्चा टीम का बड़ा योगदान रहा जो पार्टी के हित के लिए उत्तम साबित हो रहा था।
बरहाल ये भाजपा है यहां आलाकमान कुछ भी तय कर सकते है। मीडिया तो अपनी समीक्षा ही कर सकती है – अज़रा न्यूज फतेहपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *