हिंदू महासभा ने महाराणा प्रताप की मनाई जयंती, गला कराया तर
हिंदू महासभा ने महाराणा प्रताप की मनाई जयंती, गला कराया तर
हिंदू महासभा ने महाराणा प्रताप की मनाई जयंती – गर्मी में राहगीरों का गला कराया तर
फोटो परिचय- राहगीरों को शर्बत वितरित करते हिंदू महासभा के पदाधिकारी। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। अखिल भारत हिंदू महासभा ने शनिवार को महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम से मनाई। आईटीआई रोड स्थित कैंप कार्यालय में महाराणा प्रताप के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद पटेल नगर चौराहे पर गर्मी से राहत प्रदान करने के लिए राहगीरों को शर्बत वितरित किया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी ने कहा कि महाराणा प्रताप ने मेवाड़ की धरती को मुगलों के आतंक और अन्याय से बचाने के लिए संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप ने कभी भी अकबर की अधीनता स्वीकार नहीं की और राष्ट्रभक्ति व स्वाभिमान की मिसाल कायम की। उन्होंने युवाओं और जनप्रतिनिधियों से महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और जय हिंद के नारे लगाए। इस मौके पर प्रयागराज मंडल उपाध्यक्ष रामगोपाल शुक्ला, जिलाध्यक्ष शशिकांत मिश्रा, जिला प्रभारी गजेंद्र मौर्य, स्वामी राम आसरे आर्य, श्रवण कुमार, करण सिंह पटेल, डॉ. प्रमोद पांडेय, मूलचंद गुप्ता, आचार्य धनंजय पांडेय, मुकेश चौरसिया, राज शर्मा, स्वामी गणेशानंद महाराज, महिला जिलाध्यक्ष संगीता गुप्ता, सरला सिंह, पुष्पा गुप्ता, ओमलता, पूनम राय और बेबी गुप्ता समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।