मुआवजा व भ्रष्टाचार के मुद्दे पर हिंदू महासभा का तहसील में प्रदर्शन
मुआवजा व भ्रष्टाचार के मुद्दे पर हिंदू महासभा का तहसील में प्रदर्शन
मुआवजा व भ्रष्टाचार के मुद्दे पर हिंदू महासभा का तहसील में प्रदर्शन
– एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, एक माह में कार्रवाई न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी
फोटो परिचय- सदर तहसील प्रांगण में प्रदर्शन करते हिंदू महासभा के पदाधिकारी। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। अत्यधिक बारिश से गिरे मकानों व फसलों के नुकसान का मुआवजा न मिलने समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर अखिल भारत हिंदू महासभा की जिला व तहसील इकाई ने शुक्रवार को सदर तहसील परिसर में सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन उपजिलाधिकारी सदर को सौंपकर समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग की।
धरने को संबोधित करते हुए संगठन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी ने तहसील में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र, हकबंदी व दाखिल-खारिज समेत विभिन्न कार्यों के नाम पर लोगों से धन उगाही की शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्होंने लेखपाल और कानूनगो के मोबाइल नंबर तहसील परिसर में सार्वजनिक रूप से चस्पा किए जाने की मांग भी उठाई, ताकि फरियादी सीधे संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सकें। उन्होंने कहा कि वरासत और हकबंदी जैसे मामलों का निस्तारण लंबे समय से नहीं हो पा रहा है। तहसील परिसर में निजी कर्मचारियों के माध्यम से कामकाज कराए जाने पर भी सवाल उठाते हुए व्यवस्था में पारदर्शिता लाने की मांग की गई। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि एक माह के भीतर पांचों मांगों पर गंभीरता से विचार कर कार्रवाई नहीं की गई तो वृहद आंदोलन किया जाएगा। धरना-प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष शशिकांत मिश्रा, सदर तहसील अध्यक्ष ब्रह्मेश तिवारी, प्रयागराज मंडल उपाध्यक्ष रामगोपाल शुक्ला, करण सिंह पटेल, रविंद्र सिंह परमार एडवोकेट, राजेंद्र सिंह, उमाशंकर ग्राम प्रधान फतेहनगर करसूमा, दीपक यादव, स्वामी राम आसरे आर्य, संतोष नेता, श्यामलाल पाल, अर्जुन वैद्य, पूजा यादव और सुधा सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।