सोशल मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणी पर भड़का हिंदू संगठन
सोशल मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणी पर भड़का हिंदू संगठन
सोशल मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणी पर भड़का हिंदू संगठन
– सावन में मीट की दुकानों को बंद कराने के विवाद का मामला
फोटो परिचय- कोतवाली में खड़े हिंदू संगठनों के पदाधिकारी। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। सोशल मीडिया पर हिंदू समाज को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी ने जिले में माहौल गरमा दिया। पोस्ट में हिंदू और मुस्लिम माताओं को लेकर आपत्तिजनक तुलना किए जाने का आरोप लगाते हुए हिंदू संगठनों ने कड़ा विरोध जताया। आक्रोशित संगठन के लोग सदर कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की।
मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के मसवानी इलाके का बताया जा रहा है। हिंदू संगठनों का आरोप है कि सावन माह में मांस की दुकानों को बंद रखने को लेकर नाराजगी के चलते सोशल मीडिया पर हिंदू समाज को निशाना बनाते हुए यह टिप्पणी की गई। पोस्ट सामने आने के बाद संगठन के लोगों में रोष फैल गया। उनका कहना है कि धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली ऐसी टिप्पणी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। मामले को लेकर हिंदू संगठन के लोगों ने सदर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत दी और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। संगठन ने जिला प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि निर्धारित समय में कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा। वहीं हिंदू संगठन के नेता धर्मेंद्र सिंह जनसेवक ने एक विशेष समुदाय के व्यक्ति पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस से धमकी के मामले में भी तत्काल कार्रवाई की मांग की। संगठन के लोगों का कहना है कि सावन माह में मीट की दुकानों को बंद रखने की व्यवस्था को लेकर सोशल मीडिया पर इस तरह की पोस्ट कर माहौल खराब करने और हिंदू समाज को चुनौती देने का प्रयास किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। सोशल मीडिया पोस्ट की सत्यता, उसके स्रोत और लगाए गए आरोपों की जांच के बाद पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जाएगी।