गंगा में कूदे व्यक्ति के लिए देवदूत बनी हुसैनगंज पुलिस

 गंगा में कूदे व्यक्ति के लिए देवदूत बनी हुसैनगंज पुलिस
– गोताखोरों की मदद से बचाई जान, घरेलू विवाद के चलते नदी में कूदा था युवक
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। घरेलू विवाद के चलते गंगा नदी में कूदे एक व्यक्ति के लिए हुसैनगंज पुलिस देवदूत बनकर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों व गोताखोरों की मदद से व्यक्ति को सकुशल नदी से बाहर निकलवाकर उसकी जान बचा ली। घटना के बाद पुलिस की तत्परता व स्थानीय लोगों के सहयोग की सराहना की जा रही है।


पीआरवी-6925 के माध्यम से सूचना मिली कि एक व्यक्ति गंगा नदी में कूद गया है। सूचना मिलते ही थाना हुसैनगंज पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों व गोताखोरों की मदद से बचाव कार्य शुरू कराया। संयुक्त प्रयासों से व्यक्ति को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक व्यक्ति घरेलू विवाद के कारण नदी में कूद गया था। बचाव के बाद उसकी स्थिति सामान्य बताई गई है। पुलिस ने उसके परिजनों को भी सूचना दे दी। हुसैनगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई और स्थानीय लोगों व गोताखोरों के सराहनीय सहयोग से एक व्यक्ति की जान बच गई। पुलिस की इस तत्परता की प्रशंसा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *