चित्रकूट की डकैती में खखरेरू व किशनपुर तक जुड़े तार
चित्रकूट की डकैती में खखरेरू व किशनपुर तक जुड़े तार
चित्रकूट की डकैती में खखरेरू व किशनपुर तक जुड़े तार – पुलिस ने खखरेरू के अभियुक्तों के होने की दी जानकारी एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज खागा, फतेहपुर। चित्रकूट जिले के पहाड़ी थाना क्षेत्र के लोहदा गांव में शुक्रवार की रात एक परिवार को बंधक बनाकर हुई डकैती के मामले में फतेहपुर जिले के खखरेरू व किशनपुर थाना क्षेत्रों तक तार जुड़ने की बात सामने आई है।
पुलिस के मुताबिक वारदात में खखरेरू क्षेत्र के अभियुक्त भी शामिल हैं। इस मामले को लेकर कर्वी एसओजी पहाड़ी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार को किशनपुर के सराफा व्यापारी अंशू अग्रवाल के घर पर छापा मारा। पुलिस व्यापारी को पूछताछ के लिए अपने साथ भी लेगइ क्षेत्र में चर्चा है और सूत्रों से पता चला है कि चोरी का माल खरीदने को लेकर व्यापारी को हिरासत में लिया गया है जबकि पुलिस ने अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है लेकिन डकैती में जिले का कनेक्शन सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने कुछ को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल कर रही है। पहाड़ी थाना प्रभारी ने नामों का खुलासा न करते हुए बताया कि डकैती के मामले में खखरेरू क्षेत्र के अभियुक्त शामिल हैं। वहीं, किशनपुर क्षेत्र से जुड़े तारों की भी जांच के संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नही दी कहा कि जांच के बाद ही खुलासा किया जाएगा। ——————————————– ट्रक-ट्रैक्टर की भिड़ंत में एक की मौत, दूसरा घायल एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के एनएच-2 में मंगलवार की भोर ट्रक ट्रैक्टर की भिड़ंत मंे जहां 18 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गयी वहीं उसका साथी घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार कौशांबी जनपद के थाना पैंसा गांव भैरमपुर निवासी जयप्रकाश यादव का पुत्र आकाश यादव अपने साथी अखण्ड कुमार पुत्र गौरी शंकर 20 वर्ष के साथ मंगलवार की भोर लगभग पांच बजे ट्रैक्टर धान लादकर बिन्दकी जा रहा था। जैसे ही यह लोग लोधीगंज एनएच-2 में पहुंची तभी पीछे से तेज रफ्तार आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दिया। जिससे आकाश की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं उसका साथ घायल हो गया। जिसे पास के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।