सर्राफा बाजार सहित प्रमुख स्थानों का निरीक्षण, व्यापारियों और आमजन से किया संवाद

  कुठौंद में एसपी ने किया पैदल भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था परखी
सर्राफा बाजार सहित प्रमुख स्थानों का निरीक्षण, व्यापारियों और आमजन से किया संवाद

दीपक धुरिया अज़रा न्यूज़ जालौन। जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक जालौन ने क्षेत्राधिकारी जालौन और थाना कुठौंद पुलिस बल के साथ कस्बे में पैदल गश्त की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने प्रमुख मार्गों, सर्राफा बाजार और भीड़भाड़ वाले स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बाजार में सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया।

साथ ही व्यापारियों, दुकानदारों और स्थानीय लोगों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया। अधिकारियों ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। पुलिस की इस कवायद का उद्देश्य बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखना, अपराधों पर अंकुश लगाना तथा नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत करना है। जालौन पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित गश्त और निगरानी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *