बाबा साहब का संविधान खतरे में, जेनज़ी जान चुका भाजपा की असलियत
बाबा साहब का संविधान खतरे में, जेनज़ी जान चुका भाजपा की असलियत
चुनाव आयोग को बचाने का काम कर रही भाजपा: डा. मान सिंह
– बाबा साहब का संविधान खतरे में, जेनज़ी जान चुका भाजपा की असलियत
फोटो परिचय- पत्रकारों से बातचीत करते स्नातक एमएलसी डा. मान सिंह यादव। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। समाजवादी पार्टी के स्नातक एमएलसी डॉ. मान सिंह यादव ने भाजपा सरकार की नीतियों व चुनाव आयोग की मिलीभगत पर सत्तारूढ़ पार्टी पर जमकर निशाना साधा। स्नातक चुनाव प्रक्रिया के बीच जनपद पहुंचे स्नातक एमएलसी डॉ. मान सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंचकर सम्पूर्ण क्रांति प्रेणता जय प्रकाश नारायण की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तत्पश्चात पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा व चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा। अपने अधिकारों के लिये आंदोलन कर रहे जेनजी पर कार्रवाई को गलत बताया।
डा. सिंह ने कहा कि एमएलसी चुनाव बेहद जागरूक लोगों का चुनाव है। पढ़े लिखे लोग अपने अधिकारों के लिए आवाज़ उठाने वालों को ही चुनेंगे। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा सदन में सदैव युवाओं व शिक्षकों की आवाज़ उठाने का कार्य किया है। कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने स्पष्ट कर दिया है कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने के बाद पुरानी पेंशन बहाली, वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय दिलाने का काम करेंगे। आरक्षण घोटाले की जांच होगी व न्याय दिलाया जाएगा। भाजपा शासन में लीक हुए पेपर की जांच होगी। दोषियों पर कार्रवाई होगी। भाजपा देश के संविधान से खिलवाड़ कर रही है। सरकार के एजेंडे में शिक्षा, स्वास्थ्य, किसान व युवा नहीं है। चुनाव आयोग से मिलीभगत कर भाजपा सरकार बनाने का काम कर रही है। लोकतांत्रिक संस्थाएं खतरे में है। सरकार की नीतियों से सबसे अधिक पीड़ित जेनजी युवा है। भाजपा के डिप्टी सीएम युवाओं का अपमान कर रहे हैं। युवाओं को रोजगार देने की जगह रिक्शा चलाने के लिए प्रोत्साहित कर युवाओं के मनोबल को तोड़ने का काम कर रहे हैं। अपने अधिकारों के लिए लड़ रहे जेनजी पर कार्रवाई हो रही है। जेनजी के समर्थन में उतरने पर सपा मुखिया अखिलेश यादव के आने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव, जिला महासचिव चौधरी मंज़र यार, अरुणेश यादव, वीरेंद्र यादव, विपिन सिंह यादव, रामतीर्थ परमहंस, दलजीत निषाद, परवेज आलम आदि रहे।