मिशन शक्ति अभियान के के हतह चलाया गया सघन जागरुकता कार्यक्रम

    मिशन शक्ति अभियान के के हतह चलाया गया सघन जागरुकता कार्यक्रम
बालिकाओं/महिलाओं को योजनाओं के बारे में दी गई जानकारी
– बालिकाओं को गुड टच-बैड टच के बारे में भी बताया गया

– ब्यूरो सुरेंद्र धुरिया अज़रा न्यूज बांदा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति 6.0 अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद बांदा में सघन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है । अभियान के अन्तर्गत जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में स्कूलों, कॉलेजों, बाजारों, बैंकों तथा बीट क्षेत्रों में बालिकाओं/महिलाओं को एकत्रित कर उन्हें शासन द्वारा उनकी सुरक्षा एवं सशक्तीकरण हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी जा रही है । साथ ही बालिकाओं को गुड टच-बैड टच के बारे में जागरूक करते हुए अच्छे एवं बुरे स्पर्श के बीच अंतर, असहज स्पर्श की पहचान करने तथा ऐसी स्थिति में बिना डरे अपने अभिभावकों, शिक्षकों अथवा किसी विश्वसनीय व्यक्ति को इसकी जानकारी देने के संबंध में भी बताया जा रहा है । इसके अतिरिक्त बालिकाओं/महिलाओं को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, वीमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 एवं आपातकालीन पुलिस सेवा डायल-112 जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं के बारे में जानकारी देकर इनका आवश्यकता पड़ने पर उपयोग करने हेतु जागरूक किया जा रहा है । इसी क्रम में आज दिनांक 14.10.2026 को मिशन शक्ति जागरूकता अभियान के अन्तर्गत थाना कमासिन की मिशन शक्ति टीम द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय ग्राम पछौहा में, थाना कोतवाली देहात की मिशन शक्ति टीम द्वारा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कस्बा जमालपुर में तथा थाना कालिंजर की मिशन शक्ति टीम द्वारा इंडियन बैंक एवं नीलकंठ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कस्बा कालिंजर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए । इसके साथ ही जनपद की समस्त मिशन शक्ति टीमों द्वारा अपने-अपने बीट क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाकर बालिकाओं एवं महिलाओं को महिला सुरक्षा, सशक्तीकरण, गुड टच-बैड टच तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं के प्रति जागरूक किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *