महिला महाविद्यालय बिंदकी में हुई अंतर-महाविद्यालयी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता
महिला महाविद्यालय बिंदकी में हुई अंतर-महाविद्यालयी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता
महिला महाविद्यालय बिंदकी में हुई अंतर-महाविद्यालयी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता
– 19 नवंबर से 7 दिसंबर तक चलेगा सामूहिक दवा सेवन अभियान
फोटो परिचय- प्रतिभागी छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते प्राचार्य। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय महिला महाविद्यालय बिंदकी में फाइलेरिया के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम एवं अंतर-महाविद्यालयी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पीसीआई इंडिया के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का नाम कौन बनेगा फाइलेरिया चैंपियन रखा गया, जिसके माध्यम से युवाओं को इस बीमारी के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम में राजकीय महिला महाविद्यालय सहित क्षेत्र के तीन अन्य प्रमुख शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को फाइलेरिया बीमारी के संक्रमण, लक्षण, फैलने के कारण, बचाव एवं रोकथाम के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जागरूकता सत्र के बाद कौन बनेगा फाइलेरिया चैंपियन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों में फाइलेरिया से जुड़े सवाल पूछे गए। इसमें चारों शिक्षण संस्थानों की टीमों के बीच रोचक मुकाबला देखने को मिला। विद्यार्थियों ने बीमारी से संबंधित अपनी जानकारी व जागरूकता का उत्साहपूर्वक प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को मनोरंजक तरीके से फाइलेरिया से बचाव की महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। कार्यक्रम में जिला मलेरिया अधिकारी, पीसीआई इंडिया के मंडलीय अधिकारी शिवम पांडेय, विकास खंड स्तरीय टीम के प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर अधिकारियों एवं पीसीआई इंडिया की टीम ने जानकारी दी कि जनपद में 19 नवंबर से 7 दिसंबर तक सामूहिक दवा सेवन अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों व आमजन को संदेश दिया गया कि फाइलेरिया से बचाव के लिए जागरूकता के साथ दवा का सेवन बेहद जरूरी है। सभी की सामूहिक भागीदारी से ही फाइलेरिया मुक्त समाज का सपना साकार किया जा सकता है।