प्राचीन मंदिरों की क्षतिग्रस्त मूर्तियों का होगा जीर्णाेद्धार, भाजपा नेता ने लिया संकल्प

  प्राचीन मंदिरों की क्षतिग्रस्त मूर्तियों का होगा जीर्णाेद्धार
– भाजपा नेता संतोष तिवारी ने लिया संकल्प
फोटो परिचय- मंदिर के जीर्णोद्धार हेतु धनराशि सौंपते भाजपा नेता व समाजसेवी संतोष तिवारी।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के बेहटा गांव स्थित प्राचीन मंदिरों की क्षतिग्रस्त मूर्तियों के जीर्णाेद्धार और संरक्षण की पहल समाजसेवी संतोष तिवारी ने की है। उन्होंने मंदिरों की प्राचीन धरोहर को सुरक्षित रखने का संकल्प लेते हुए उनके जीर्णाेद्धार का बीड़ा उठाया है।

भाजपा नेता व समाजसेवी संतोष तिवारी ने कहा कि मंदिर हमारी आस्था, संस्कृति व पूर्वजों की अमूल्य विरासत हैं। इनका संरक्षण करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। प्राचीन मूर्तियों को सुरक्षित रखकर ही हम अपनी सांस्कृतिक पहचान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचा सकते हैं। मंदिर के महंत द्विवेदी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे पुनीत कार्य बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से हमारी धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत संरक्षित रहेगी। इस दौरान संतोष तिवारी ने मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर इस कार्य को लेकर चर्चा की। उनकी इस पहल का ग्रामीणों ने स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *