चर्च की बेशकीमती भूमि पर भूमाफियाओं की लगी निगाह : पादरी

     चर्च की बेशकीमती भूमि पर भूमाफियाओं की लगी निगाह: पादरी
फोटो परिचय- (2) पत्रकारों से वार्ता करते पादरी सत्येन्द्र श्रीवास्तव।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। द इण्डियन प्रेस्बिटेरियन चर्च देवीगंज की बेशकीमती भूमि पर भूमि पर भूमाफियाओं की निगाह लगी है। लगातार अवैध कब्जा किये जाने की कोशिश की जा रही है। उक्त बातें पादरी सत्येन्द्र श्रीवास्तव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।

उन्होंने एक अधिवक्ता पर चर्च की ज़मीन पर कब्ज़ा कर बेंचने का आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन से भूमाफिया पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किये जाने की मांग की है।
सोमवार को द इण्डियन प्रेस्बिटेरियन चर्च देवी गंज के पादरी सत्येन्द्र श्रीवास्तव समेत चर्च कमेटी के अन्य पदाधिकारियों ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए एक अधिवक्ता पर चर्च परिसर स्थित भूमि पर कब्ज़ा कर उसकी प्लाटिंग कर बेंचने का आरोप लगाया। उन्होंने जिला प्रशासन से अधिवक्ता को भूमाफिया घोषित कर कार्रवाई किए जाने की मांग किया। साथ ही बताया कि वह कई बार शासन व प्रशासन को चर्च की भूमि पर अबैध कब्ज़ा होने के संबंध में शिकायत कर चुके हैं लेकिन भूमाफिया के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं हुई। बताया कि इस बार भी कार्रवाई नहीं होती तो वह डीएम कार्यालय के बाहर न्याय के लिए धरना देने व भूख हड़ताल करने का काम करेंगे। बताया कि 1858 से स्थापित चर्च में ईसाई धर्म के लोग यहां आराधना करते रहे हैं।

चर्च से सटी हुई भूमि व पादरी निवास, सर्वेन्ट क्वार्टर एवं बहुत पुराना कुंआ व शौचालय बना है। चर्च में एक बड़ा मैदान है। सभी द इण्डियन प्रेस्बिटेरियन चर्च की सम्पत्ति है। सन् 2018 में इस जमीन पर भू-माफिया द्वारा अवैध तरीके से प्लाटिंग कराने की कोशिश की गई। मामले का प्रदेश के मुख्यमंत्री के संज्ञान लेने पर फर्जीवाड़ा व जमीन हथियाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बुल्डोजर से अवैध कब्जा मुक्त कराया गया व फर्जी बैनामे निरस्त किए गए थे। अप्रैल 2026 में अधिवक्ता ने चर्च में स्थित पादरी आवास का गेट तोड़ने की घटना पर राधानगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी जिसकी चार्जशीट भी न्यायालय में दाखिल है। बताया कि चर्च प्रांगण की टूटे गेट की मरम्मत का कार्य शुरू किया तब अधिवक्ता द्वारा एक बार फिर अवरोध खड़ा किया गया। साथ ही पादरी व चर्च के सदस्यों को जान माल की धमकी देने का आरोप लगाया। इस मौके पर विजय लाल, क्रिस्टोफर, आकाश रोबर्टसन, सुमित लाल, अनिल जार्ज आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *