अलीगंज अग्निकांड के बाद निरीक्षण पर पहुंचे एलडीए अधिकारी, सवालों पर बोले,,,

  अलीगंज अग्निकांड के बाद निरीक्षण पर पहुंचे एलडीए अधिकारी, सवालों पर बोलेनोटिस जारी किया गया है’

दीपक धुरिया अजरा न्यूज जालौन लखनऊ अलीगंज क्षेत्र में हुए अग्निकांड के बाद घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के अधिकारियों को पत्रकारों के तीखे सवालों का सामना करना पड़ा। पत्रकारों ने आग से प्रभावित भवन के मानचित्र, निर्माण स्वीकृति और व्यावसायिक उपयोग को लेकर जानकारी मांगी, लेकिन अधिकारियों के जवाब सीमित नजर आए।

पत्रकारों ने पूछा कि यदि भवन बिना स्वीकृत मानचित्र के व्यावसायिक गतिविधियों के लिए संचालित हो रहा था तो उसके खिलाफ पहले क्या कार्रवाई की गई थी। इस पर संबंधित अधिकारी ने केवल इतना कहा कि भवन स्वामी को नोटिस जारी किया गया है। हालांकि, आगे की कार्रवाई और जिम्मेदारी तय किए जाने के संबंध में अधिकारी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सके।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि शहर में बड़ी संख्या में आवासीय भवनों का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है, लेकिन संबंधित विभाग केवल नोटिस जारी कर अपनी जिम्मेदारी पूरी मान लेता है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जाती तो ऐसे हादसों की संभावना कम हो सकती थी।

अलीगंज अग्निकांड के बाद एक बार फिर निर्माण नियमों के पालन, अवैध व्यावसायिक गतिविधियों और प्रशासनिक कार्रवाई की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है, जबकि प्रशासन सुरक्षा मानकों और भवन की वैधता से जुड़े पहलुओं की समीक्षा करने की बात कह रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *