श्रद्धांजलि सभा में नेताओं ने कलाम के व्यक्तित्व व कृतित्व को किया याद

  भारत रत्न डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि
श्रद्धांजलि सभा में नेताओं ने कलाम के व्यक्तित्व व कृतित्व को किया याद
फोटो परिचय- डा. कलाम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते कांग्रेसी।
मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। ज्वालागंज स्थित कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके लिए दुआ कर खिराज-ए-अकीदत पेश की।


सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम एक महान वैज्ञानिक होने के साथ-साथ आदर्श राष्ट्रपति भी थे। उन्होंने राष्ट्रपति पद की गरिमा का जिस प्रकार निर्वहन किया, उससे आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए राष्ट्रपति की भूमिका पर भी अपनी बात रखी। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मो. आरिफ गुड्डा ने कहा कि डॉ. कलाम देश के कुशल नायक थे। उनकी प्रतिभा, ईमानदारी, नैतिकता और राष्ट्रभक्ति आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम का जीवन युवाओं के लिए संघर्ष, सादगी और सफलता का संदेश देता है। श्रद्धांजलि सभा में वरिष्ठ कांग्रेस नेता शेख एजाज अहमद, फजलुर्रहमान, देवी प्रकाश दुबे एवं कलीम उल्ला सिद्दीकी ने भी डॉ. कलाम के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर शकीला बानो, रेखा पासवान, निजामुद्दीन, डॉ. अतुल पासवान, राम नरेश महाराज, आरिफ खान, अकरम काले, राजीव श्रीवास्तव, अजय बच्चा, कौशल कुमार शुक्ला, नजमी कमर, रमजान अहमद, अब्दुल रज्जाक, उस्मान बेग, हम्माद हुसैन, धर्मेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *