बरसाती बीमारियों से बचाव हेतु छात्रों को बांटी दवा

  बरसाती बीमारियों से बचाव हेतु छात्रों को बांटी दवा
– रेडक्रास चेयरमैन ने जल संरक्षण की दिलाई शपथ
फोटो परिचय-  बच्चों को दवा खिलाते रेडक्रास चेयरमैन डा. अनुराग श्रीवास्तव।
मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, आरोग्य भारती, दि होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान तथा डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज में बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और जल संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया।
अभियान का संचालन इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने विद्यालय के करीब छह सौ छात्र-छात्राओं को बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने में सहायक होम्योपैथिक औषधियों का वितरण किया। साथ ही विद्यार्थियों को स्वच्छता अपनाने, साफ-सफाई बनाए रखने और मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों की जानकारी भी दी। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील सिंह ने छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को जल संरक्षण की शपथ दिलाते हुए जल बचाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी की प्रबंध समिति के सदस्य अभिनव श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *