राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर कड़ी कार्रवाई की उठाई मांग

     नीट पेपर लीक मामले पर युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर कड़ी कार्रवाई की उठाई मांग
फोटो परिचय-  कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते युवा कांग्रेस के पदाधिकारी।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण को लेकर जिला युवा कांग्रेस व एनएसयूआई ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भेजकर छात्रों के भविष्य से हुए खिलवाड़ पर गहरी चिंता जताई है। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखण्ड प्रताप सिंह के नेतृत्व में भेजे गए ज्ञापन में कहा गया कि पेपर लीक की घटना ने लाखों मेहनतकश छात्रों एवं उनके अभिभावकों का विश्वास तोड़ा है।
ज्ञापन में मांग की गई कि राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी को तत्काल भंग किया जाए तथा शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दें। साथ ही मामले की सीबीआई जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराए जाने की मांग भी उठाई गई। युवा कांग्रेस ने प्रभावित छात्रों को निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य सहायता उपलब्ध कराने, उन्हें कानूनी सहायता देने तथा प्रभावित परिवारों को आर्थिक मुआवजा एवं वित्तीय सहायता प्रदान करने की भी मांग की है। जिलाध्यक्ष अखण्ड प्रताप सिंह ने कहा कि देश के युवा दिन-रात मेहनत कर अपने उज्जवल भविष्य के सपने देखते हैं, लेकिन इस प्रकार की घटनाएं उनके मनोबल को तोड़ रही हैं। उन्होंने राष्ट्रपति से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *