जय जगन्नाथ होंडा शोरूम का राज्यमंत्री ने किया उद्घाटन

जय जगन्नाथ होंडा शोरूम का राज्यमंत्री ने किया उद्घाटन
फोटो परिचय-  शोरूम का फीता काटकर उद्घाटन करतीं राज्यमंत्री कृष्णा पासवान।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। हुसैनगंज स्थित जय जगन्नाथ होंडा बाइक शोरूम का रविवार को हवन-पूजन एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री कृष्णा पासवान ने फीता काटकर उद्घाटन किया। शोरूम के प्रोपराइटर ने बताया कि यहां होंडा कंपनी की सभी बाइक कंपनी के निर्धारित मूल्य पर उपलब्ध रहेंगी। साथ ही बाइकों की सर्विसिंग के लिए ओरिजिनल स्पेयर पार्ट्स और प्रशिक्षित कर्मचारियों की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
समाजसेवी एवं भाजपा नेता संतोष तिवारी ने बताया कि शोरूम खोलने का उद्देश्य क्षेत्रीय लोगों को उचित कीमत पर बाइक उपलब्ध कराना है। उन्होंने बेटियों की शादी के लिए विशेष आकर्षक योजना भी शुरू की है। इसके तहत विवाह में उपहार स्वरूप दी जाने वाली होंडा बाइक की खरीद पर उनकी ओर से विशेष छूट दी जाएगी। इसके अलावा निर्धन एवं पात्र परिवारों को भी विशेष रियायत उपलब्ध कराई जाएगी। उद्घाटन अवसर पर ब्लॉक प्रमुख भिटौरा अमित तिवारी, अवधेश यादव, प्रधान बड़कू सिंह, संतोष सिंह, राजू, बम लहरी, भोले शंकर तिवारी, शिवम सिंह चौहान, प्रशांत पटेल, अमित मौर्य, संजय सिंह, विक्रम सिंह, रमन द्विवेदी, गुलाब, दीपू शुक्ला, अजय तिवारी सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *