नारायन बाबू गुप्ता, नगर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत एवं व्यापारियों ने दी बधाई
नारायन बाबू गुप्ता, नगर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत एवं व्यापारियों ने दी बधाई
यूपी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बने नारायन बाबू गुप्ता, नगर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत एवं व्यापारियों ने दी बधाई एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। कैंप कार्यालय चौक में अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव विनोद गुप्ता एवं युवा प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल की अगुवाई में पदाधिकारियों ने बैज, पटका, माला एवं प्रतीक चिन्ह देकर उनका स्वागत करते हुये मिष्ठान खिलाकर हर्ष व्यक्त किया। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रधान महासचिव विनोद गुप्ता ने कहा कि यूपी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र ंिसंह ने नारायन बाबू गुप्ता को यूपी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है वह बडे गौरव की बात है। उन्होंने जो विश्वास जताया है उस पर वह खरे उतरेंगे। इससे जनपद के उद्यमियों को बहुत मदद मिलेगी और उद्यमियों को कोई भी परेशानियों का सामना नहीं करना पडेगा।
परिषद के युवा प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल ने कहा कि हम सभी के लिये गौरव की बात है कि परिषद के जिला पदाधिकारी नारायन बाबू को बहुत बडी जिम्मेदारी दी गई है। उनको विश्वास है कि इस जिम्मेदारी को वह निष्ठा के साथ पूरी करते हुये उद्यमियों के मान सम्मान व स्वाभिमान की रक्षा करेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अरूण जायसवाल ने बधाई देते हुये कहा कि युवा एवं जुझारू साथी एवं व्यापारियों के हित में सदैव संघर्ष करने वाले नारायन बाबू को जो दायित्व दिया गया है उसका वह बखूबी निर्वहन करेंगे और व्यापारियों के हित में अपना योगदान प्रदान करेंगे।
इस मौके पर प्रमुख रूप से व्यापार मंडल के रज्जन गुप्ता, सुशील गुप्ता फौजी, बद्री गुप्ता, संजय जौहरी, दीपक साहू, राजू मोदनवाल, मनीष गुप्ता, आशीष अग्रहरि, मनोज सोनी मौजूद रहे।