दहेज की बलिबेदी पर चढ़ी नवविवाहिता, जहर देने का आरोप
दहेज की बलिबेदी पर चढ़ी नवविवाहिता, जहर देने का आरोप
दहेज की बलिबेदी पर चढ़ी नवविवाहिता, जहर देने का आरोप एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम कंसमीरी में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने नविवाहिता के साथ मारपीट कर उसे जहर खिला दिया। जिसकी कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के जोनिहां निवासी शिवम ने अपनी बहन रानी की शादी दस मई 2025 में बकेवर थाना निवासी राहुल यादव के साथ की थी। बताते हैं कि कुछ माह तो ठीक-ठाक रहा बाद में ससुरालीजन दहेज में अपाचे बाइक व दो लाख रूपए की मांग को लेकर आए दिन उसे प्रताड़ित करते थे। मांग पूरी न होने पर शनिवार की शाम पहले परिजनों ने उसे मारापीटा बाद में उसे जहरीला पदार्थ खिला दिया। इसकी जानकारी जब रानी के घर वालों को हुई तो तत्काल पहंुचे और उसे लेकर बिन्दकी सीएचसी आए। जहां हालत ठीक न होने पर चिकित्सक ने सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे जिला चिकित्सालय लेकर आए जहां चिकित्सक ने उसे हालत गंभीर देख कानपुर के लिए रेफर कर दिया। इलाज के दौरान विवाहिता ने दम तोड़ दिया। उधर परिजन शव लेकर वापस गांव आ गए और पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतका के भाई शिवम व चाचा महेन्द्र सिंह ने बताया कि शादी के छह माह बाद पति राहुल, देवर रोहित, सास लक्ष्मी, ससुर हंसराज व नंदो ने उसे मारना-पीटना शुरू कर दिया और अपाचे गाड़ी व दो लाख रूपए की मांग को लेकर मारते-पीटते थे। मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने पुत्री को जहर खिलाकर मार डाला। ————————————– युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चितौली में पिता की डांट से क्षुब्ध 18 वर्षीय युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसे उपचार के लिए सीएचसी ले गए। जहां हालत गंभीर होने पर सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार चितौली गांव निवासी स्व0 दिनेश पासवान की पुत्री सुलोलना को पिता ने किसी बात को लेकर डांट-डपट दिया। इसी बात से खुब्ध होकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे लेकर हरदों सीएचसी पहुंचे। जहां चिकित्सकीय उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घर वाले उसे सरकारी एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। —————————————- बंदर के हमले से नीचे गिरकर वृद्ध घायल एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के ग्राम औरई में रविवार की सुबह छत पर खड़े 60 वर्षीय वृद्ध पर अचानक लाल मुंह का बंदर कूद पड़ा। जिससे वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार औरई गांव निवासी स्व0 शिवशंकर द्विवेदी का पुत्र अवधेश द्विवेदी रविवार की सुबह नौ बजे खड़ा था। तभी अचानक बंदर उसके ऊपर कूद पड़ा। जिससे वह दहशत में नीचे गिरकर घायल हो गया। परिजन उसे लेकर तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाए। जहां भर्ती कर उसका उपचार किया जा रहा है। घटना की जानकारी सदर अस्पताल में भाई धनंजय द्विवेदी ने दी है। ————————————— खेल-खेल में मासूम ने पिया तारपीन, भर्ती एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अस्ती में रविवार की सुबह खेल-खेल में तीन वर्षीय मासूम ने शीशी में रखा तारपीन का तेल पी लिया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार अस्ती गांव निवासी तफील का पुत्र मो0 उमैर सुबह खेलते-खेलते शीशी में रखा तारपीन का तेल पी लिया। तभी अचानक उसकी मां की नजर पड़ गई। जिसे तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां इलाज कर रहे चिकित्सक ने मासूम की हालत में सुधार बताया है। ————————————– बाइक की टक्कर से युवक घायल एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र के ग्राम सुजानपुर के समीप रविवार की सुबह बहुआ से सब्जी लेकर घर आ रहे 21 वर्षीय युवक को बाइक सवार ने टक्कर मार दिया जिससे वह घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के बरौंहा गांव निवासी दयाराम का पुत्र सोनू सुबह पहर साइकिल से बहुआ सब्जी खरीदने गया था। वापस लौटते समय जब वह सुजानपुर गांव के पास पहुंचा तभी पीछे से आ रहे बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची सरकारी एंबुलेंस ने घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।