नर्सें स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूत आधारशिला: कांग्रेस

    नर्सें स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूत आधारशिला: कांग्रेस

संदीप धुरिया अजरा न्यूज़ हमीरपुर — मौदहा (हमीरपुर) अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर सोमवार को क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में मौदहा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा नर्सिंग स्टाफ के सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में कार्यरत नर्सों को फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर मिष्ठान वितरित कर उनके सेवा भाव और कर्तव्य के प्रति समर्पण की जमकर सराहना की गई।
उपस्थित नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि नर्सें स्वास्थ्य सेवाओं की असली और मजबूत आधारशिला हैं, जो निस्वार्थ भाव से मरीजों की सेवा में जुटी रहती हैं। उनके बिना चिकित्सा व्यवस्था की कल्पना करना भी कठिन है। इस दौरान भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्वास्थ्य केंद्र का स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *