Warning: opendir(/home/areomziw/azranews.in/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /home/areomziw/azranews.in/wp-includes/load.php on line 981 नशे के प्रति रेडक्रास के कार्यकारी चेयरमैन ने किया जागरूक - Azra News
नशे के प्रति रेडक्रास के कार्यकारी चेयरमैन ने किया जागरूक
नशे के प्रति रेडक्रास के कार्यकारी चेयरमैन ने किया जागरूक
वाटर बेल लगाकर कर सकते हैं जल संरक्षण
– नशे के प्रति रेडक्रास के कार्यकारी चेयरमैन ने किया जागरूक
फोटो परिचय- एमआईसी में छात्रों को जागरूक करते रेडक्रास के कार्यकारी चेयरमैन। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के कार्यकारी चेयरमैन व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने मुस्लिम इंटर कालेज में जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण हेतु पॉलिथीन हटाओ इकोब्रिकस बनाओ, सीपीआर प्रशिक्षण, नशामुक्ति जागरूकता, चिकनपॉक्स व हीटवेव बचाव अभियान चलाया। डॉ अनुराग ने छात्रों को जल संरक्षण हेतु वाटर बेल लगाने, सड़कों को सींचने में न बहाने के लिए निवेदन करने के लिए कहा। साथ ही स्वयं व अपने रिश्तेदारों को आरओ से निकलने वाले व्यर्थ पानी को एकत्र कर उपयोग में लेने के लिए जागरूक किया।
विद्यालय के सभी अध्यापकों को जल संरक्षण जागरूकता निवेदन पत्रक इस आशय से दिया कि इस पत्रक को व्हाट्सएप के माध्यम से सभी बच्चों के अभिभावकों को भी जागरूक किया जाये। पर्यावरण संरक्षण हेतु पॉलीथिन हटाने के लिए इकोब्रिकस बनाने की विधि बताई जिससेघरों में आने वाली पॉलिथीन भूमि में वापस नहीं जा पाएगी। डॉ अनुराग ने सभी बच्चों व अध्यापकों को सीपीआर प्रशिक्षण देकर जागरूक किया कि एक वर्ष से ऊपर किसी भी उम्र के व्यक्ति को 30 बार दबाव व दो बार सांस देकर तथा एक वर्ष के बच्चे को 15 बार दबाव व दो बार सांस देकर अस्पताल पहुंचने से पहले देकर जान बचा सकते हैं। नशामुक्ति अभियान के तहत नशे की वस्तुओं से दूर रहने हेतु जागरूक किया। अंत में सभी बच्चों को चिकनपॉक्स से बचाव व रोगप्रतिरोधक क्षमता विकसित करने में सहायक होम्योपैथिक औषधि प्रदान की। हीट वेव से बचाव हेतु सिर में टोपी लगाने व तरल पदार्थों के अधिक उपयोग हेतु बताया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ रफीक अहमद, अध्यापक कमाल अहमद सिद्दीकी, मोहम्मद फारूक, फैज आलम सहित प्रमुख सहयोगी आजीवन सदस्य प्रेमचंद्र मौर्य उपस्थित रहे।