Warning: opendir(/home/areomziw/azranews.in/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /home/areomziw/azranews.in/wp-includes/load.php on line 981 बहुआ ब्लाक में भाकियू अराजनैतिक की पंचायत 19 को - Azra News
बहुआ ब्लाक में भाकियू अराजनैतिक की पंचायत 19 को
– बैठक कर पदाधिकारियों ने समस्याओं पर की चर्चा
फोटो परिचय- बैठक करते भाकियू अराजनैतिक बहुआ ब्लाक इकाई के पदाधिकारी। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की बहुआ इकाई की एक आवश्यक बैठक रविवार को आयोजित हुई। जिसमें किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए निर्णय लिया गया कि आगामी 19 जून को बहुआ ब्लाक परिसर में समस्याओं को लेकर पंचायत की जाएगी।
बैठक का आयोजन जिला महासचिव प्रीतम सिंह चंदेल के आवास मोहनपुर में किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं व किसानों ने हिस्सा लिया। बैठक में यूरिया खाद, बिजली, नहर आदि की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि इन समस्याओं से क्षेत्र का किसान जूझ रहा है, लेकिन उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं हो रहा है। निर्णय लिया गया कि आगामी उन्नीस जून को बहुआ ब्लाक परिसर में पंचायत आयोजित करके समस्याओं के निस्तारण की आवाज बुलंद की जाएगी। यदि फिर भी समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया तो संबंधित विभागीय अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस मौके पर प्रीतम सिंह चंदेल, दीपक गुप्ता, रंजीत यादव, बउवन शुक्ला, विक्रम सिंह, राजकुमार मौर्य, रणजीत लोधी, सोनू सिंह चंदेल, कमलेश पाण्डेय, सोनू भदौरिया, राहुल, कुलदीप, भूपेन्द्र चोधरी, चन्द्रभान, दीपक कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।