बच्चों की सुरक्षा में पॉक्सो कानून बना मजबूत कवच, बताए अधिकार

   बच्चों की सुरक्षा में पॉक्सो कानून बना मजबूत कवच, बताए अधिकार
– महर्षि विद्या मंदर में हुआ विधिक साक्षरता व जागरूकता कार्यक्रम
फोटो परिचय- नेशनल ओलम्पियाड के विजेताओं को सम्मानित करते अतिथि।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। नगर स्थित महर्षि विद्या मन्दिर सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल में छात्रों के मध्य पाक्सो अधिनियम 2012 के प्राविधानों पर जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में जनपद न्यायाधीश सुधीर कुमार एवं विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स तथा पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक सहित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पलाश गांगुली एवं अन्य न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का प्रारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर द्वीप प्रज्जवलन व पुष्पार्चन से हुआ। प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने पुष्प गुच्छ व विद्यालय की मासिक पत्रिका ज्ञान भेंट कर सम्मान किया। जनपद न्यायाधीश ने कहा कि जानकारी के अभाव में बहुत से युवा आज ऐसे अपराध कर बैठते है जिनके लिए सख्त कानून व 20 वर्ष की कठोर सजा का प्राविधान है। आज 90 प्रतिशत युवक ऐसे मामलों में जेल में निरूद्ध है। उन्होंने कहा कि यह पढ़ने व सपने देखने की उम्र है। कोई भी लक्ष्य निर्धारित कर उसमें सफलता हासिल करने के बाद अपने जीवनसाथी का चुनाव करें। इससे स्वयं व अपने अभिभावकों पर गर्व होगा। डीएम ने कहा कि आज इस डिजिटल वर्ल्ड में कोई भी आपको फेक आईडी से परेशान कर रहा हो तो किसी भरोसेमंद व्यक्ति से अवश्य मदद लेना चाहिए। उन्होंने कभी भी प्राइवेट फोटो न शेयर करने की सलाह दी। यदि कोई भी उन्हें कन्टेन्ट दिखाकर परेशान करता है तो उसे सीक्रेट मानकर चुपचाप नही बैठना चाहिए। एसपी ने बच्चों को मोबाइल फोन का प्रयोग अति सावधानी से करने की सलाह दी। महर्षि नेशनल ओलम्पियाड के राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले मैत्रेय सिंह, अक्षिता शुक्ला, अनुभव सिंह को क्रमशः रूपये 3000 नगद पुरस्कार गोल्ड मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं द्वितीय स्थान पर आर्या शुक्ला, देविका यशस्वी को 2500 रुपये नगद सिल्वर मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र आशुतोष अवस्थी अक्षत तिवारी आयुष तिवारी व सिद्धार्थ सिंह को 2000 रुपये नगद कांस्य मेडल व प्रमाण पत्र दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *