आंधी पानी से बचाव के लिए पुलिस ने किया अलर्ट

  आंधी पानी से बचाव के लिए पुलिस ने किया अलर्ट
फोटो परिचय-  आमजन को अलर्ट करती पुलिस।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ खागा, फतेहपुर। तहसील में बदलते मौसम और आंधी-तूफान की चेतावनी को देखते हुए सुल्तानपुर घोष पुलिस अलर्ट मोड पर नजर आई। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना प्रभारी सुल्तानपुर घोष तेज बहादुर के नेतृत्व में उपनिरीक्षक आनंद वर्मा ने प्रेमनगर कस्बा, चौकी चौराहा समेत विभिन्न क्षेत्रों में माइकिंग कर लोगों को सतर्क किया।
पुलिस टीम ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि तेज आंधी, बारिश और तूफान के दौरान सुरक्षित घरों में रहें तथा किसी पेड़, बिजली के खंभे या कमजोर दीवार के नीचे शरण न लें। अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें और बच्चों को भी सुरक्षित स्थानों पर रखें। सुल्तानपुर घोष पुलिस द्वारा लगातार क्षेत्र में गश्त कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। उहोंने बताया कि ऐसे मौसम में लोगों को सुरक्षित अपने घरों में रहना चाहिए। पेड़ और पुरानी घरों की दिवाल से उचित दूरी बनाए रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *