खाद की ओवररेटिंग की शिकायत पर छापा, जांच के बाद दुकान सील
खाद की ओवररेटिंग की शिकायत पर छापा, जांच के बाद दुकान सील
खाद की ओवररेटिंग की शिकायत पर छापा, जांच के बाद दुकान सील
बिक्री के रिकॉर्ड का मिलान नहीं होने पर प्रशासन ने की कार्रवाई, नदीगांव में मचा हड़कंप
दीपक धुरिया अज़रा न्यूज़ जालौन। खाद की निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूलने की शिकायत पर प्रशासनिक टीम ने खाद की दुकान पर छापा मारकर जांच-पड़ताल की। जांच के दौरान बिक्री के रिकॉर्ड का मिलान नहीं होने पर टीम ने जय बालाजी इंटरप्राइजेज नामक खाद की दुकान को सील कर दिया। यह कार्रवाई कोंच तहसील क्षेत्र के नदीगांव में की गई। खाद की ओवररेटिंग की शिकायत मिलने के बाद प्रशासनिक टीम दुकान पर पहुंची और उपलब्ध अभिलेखों व खाद की बिक्री से संबंधित विवरण की पड़ताल की। जांच के दौरान बिक्री का मिलान नहीं होने पर अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए दुकान को सील कर दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र के खाद विक्रेताओं में हलचल रही। किसानों को निर्धारित दरों पर खाद उपलब्ध कराने और बिक्री में अनियमितताओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई।