महिला ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
महिला ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
महिला ने फांसी लगाकर दी जान , पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
ब्यूरो सुरेंद्र धुरिया अज़रा न्यूज बांदा । ससुराल में नवविवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के जारी गांव निवासी बबली (20) पत्नी राकेश ने शनिवार सुबह कमरे में पंखे की हुक से दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। काफी देर बाद परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा तो चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। उधर, मृतका के पिता रामकृपाल निवासी नादादेव ने बताया कि वह होमगार्ड हैं और इन दिनों सीओ सदर के यहां तैनात हैं। उनकी बेटी की शादी 20 फरवरी 2026 को हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद ससुरालीजनों ने बेटी के सभी जेवर उतरवा लिए और आठ लाख रुपये की मांग करने लगे।
मांग पूरी नहीं होने पर उसे प्रताड़ित किया जाता था। मायके पक्ष ने कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ।
पिता के मुताबिक, मृतका के पति राकेश पीएसी में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि ससुरालीजन उनकी बेटी को अक्सर मारने की धमकी देते थे। रामकृपाल का कहना है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर बेटी की हत्या कर घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया गया। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे। मृतका के पिता के मुताबिक, शादी के बाद से ही बेटी को आठ लाख रुपये की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।