सपा प्रवक्ता के विवादित बयान पर आरएएम नाराज
– राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की उठाई मांग एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा ब्राह्मण समाज पर की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (आरएएम) ने बुधवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा।
कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचे पार्टी पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजीव मिश्रा ने ज्ञापन में कहा कि राजकुमार भाटी के बयान से संपूर्ण ब्राह्मण समाज की भावनाएं आहत हुई हैं और सामाजिक सौहार्द बिगड़ने का खतरा उत्पन्न हुआ है। मोर्चा ने इस बयान की कड़ी निंदा की है। पार्टी के पदाधिकारियों ने मांग किया कि आरोपी राजकुमार भाटी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153ए/295ए के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मांग की गई कि ऐसे व्यक्ति को पार्टी से तत्काल निष्कासित किया जाए और ब्राह्मण समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाई जाए। इस मौके पर संतोष अवस्थी, पवन शुक्ला, रजोली पांडेय, लालू दीक्षित आदि रहे। —————————————– तमंचा व कारतूस के साथ शातिर गिरफ्तार – किशनपुर पुलिस ने चलाया ताबड़तोड़ अभियान एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। जनपद में अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना किशनपुर पुलिस को बुधवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस टीम ने एक शातिर अभियुक्त को अवैध असलहे के साथ दबोचते हुए उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रही धरपकड़ मुहिम के दौरान थाना किशनपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त राजेश निषाद पुत्र सीताराम निषाद निवासी ग्राम अफजलपुर मजरे गढ़ा थाना किशनपुर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना किशनपुर में मु0अ0सं0 129/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक भुवनेश्वर यादव, हेड कांस्टेबल योगेश कुमार, कांस्टेबल अमन कुमार शामिल रहे। ——————————————— फार्मर रजिस्ट्री अवश्य कराएं किसान एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। जिला उद्यान अधिकारी डा० रमेश पाठक ने बताया कि उद्यान विभाग की संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ लिये जाने हेतु अब कृषकों के लिए फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य कर दिया गया है। विभाग में वित्तीय वर्ष 2026-27 से एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के अन्तर्गत एमआईडीएच सुरक्षा पोर्टल संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत सभी किसानो की फार्मर रजिस्ट्री आवश्यक होगी। शासनादेशानुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 से बिना फार्मर रजिस्ट्री के किसी भी किसान को उद्यान विभाग की योजनाओं का लाभ नहीं दिया जायेगा। इसलिए जनपद के कृषक समय रहते तहसील स्तर पर लगाए जा रहे कैम्पो में पहुँचकर फार्मर रजिस्ट्री अवश्य करा लें। —————————————— बाइक खंती में गिरने से दूल्हे के भाई की मौत, एक घायल एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। शादी के माहौल में उस वक्ता मातम छा गया जब दुल्हन को विदा कराकर लौटते समय बाइक अनियंत्रित होकर खंती में जा गिरी। जिसमें दुल्हे का फुफरे भाई की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ला गया। जहां उसकी हालत गंभीर देख कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र अयाह शाहपुर निवासी शुभाष की बारात इसी थाने गम्हरी गांव निवासी सूरजपाल के यहां गयी थी। बताते हैं कि बुधवार की सुबह लगभग दस बजे दुल्हन विदाई के बाद दूल्हे का फुफेरा भाई राहुल पुत्र स्व0 प्रहलाद 25 निवासी अमैना बिंदकी व परिवार ही शुभम पुत्र शिवबरन 18 के साथ बाइक से वापस आ रहे थे। जैसे ही बाइक चकसकरन गांव के पास पहुंची तभी अनियंत्रित होकर खंती में जा गिरी। जिससे राहुल की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। वहीं शुभम गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके में पहुंची सरकारी एम्बुलेंस घायल को तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा। जहां इमरजेन्सी में तैनात चिकित्सक ने शुभम की हालत गंभीर देखते हुये कानपुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे मंे लेकर विच्छेदन ग्रह भेज दिया। घटना के बाद जहां मृतक के परिजनो में कोहराम मच गया। वहीं शादी के माहौल में मातम छा गया। ——————————————– संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने जहर खाकर दी जान – पति ने भतीजे पर चाची को जबरन जहर खिलाने का मढ़ा आरोप एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम औढेरा में 30 वर्षीय महिला में संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसकी कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गयी। वहीं मृतका के पति ने अपने भतीजे पर ही मारने पीटने के बाद जबरन जहर खिलाने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि मृतका व भतीजे के बीच अवैध संबंध थे।
जानकारी के अनुसार औढेरा गांव निवासी विजय कुमार की पत्नी नीलम देवी मंगलवार की शाम संदिग्ध अवस्था में जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ समय बाद जब उसकी हालत बिगडने लगी तो परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लाये जहां चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुये कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन कानपुर जा रहे थे। तभी रास्ते में नीलम ने दम तोड दिया। उधर पुलिस सूचना पर शव को अपने कब्जे में विच्छेदन गृह भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतका का पति विजय कुमार ने अपने भतीजा अमित पर आरोप लगाते हुये बताया कि उसकी पत्नी व भतीजे के बीच पिछले एक वर्षाे से अवैध सम्बन्ध थे कई बार उसने पत्नी व भतीजे को समझाया लेकिन दोनों समझ में नहीं आयी और कल किसी बात लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई भतीजे ने उसकी पत्नी को मारापीटा और जबरन जहर लिखा दिया तथा मौके से फरार हो गया। —————————————– कुंए में गिरकर युवक की मौत एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के अरबपुर ज्वालागंज मंगलवार की शाम सपाट कुंए में गिरने से 48 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार अरबपुर ज्वालागंज मोहल्ला निवासी हनुमंत सिंह का पुत्र शैलेन्द्र सिंह घर सामने ही स्थित सपाट कुंए के पास अपने कुछ साथियों के साथ बैठा था तभी अचानक वह कुंए में जा गिरा साथ में बैठे लोगो ने उसे बचाने के लिए कुंए में छलांग लगा दी लेकिन कोई लाभ न हुआ। जब तब शैलेन्द्र को बाहर निकाला गया उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। —————————————– अलग-अलग सड़क हादसों में तीन घायल एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। जनपद अलग-अलग थाना क्षेत्रो के अर्न्तगत हुये सड़क हादसो के दौरान तीन लोग घायल हो गये। जिन्हे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार हथगाम थाना क्षेत्र के छतुआ का पुरवा गांव निवासी शंकर यादव का 22 वर्षीय पुत्र अंकित यादव पिकअप चालक है। बताते हैं कि माल लेकर वह कहीं जा रहा था। तभी हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बेरागढीवा के पास ट्रक से भिडन्त हो गयी। जिससे वह घायल हो गया। इसी प्रकार थरियांव थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी दीन दयाल का 45 वर्षीय पुत्र रामनरायन बाइक से सामान लेने जा रहा था। जैसे ही वह गांव के बाहर निकला तभी अनियंत्रित होकर बाईक गिर जाने से घायल हो गया। उधर गाजीपुर थाना क्षेत्र के मर्दनपुर गांव निवासी रामस्वरूप का 30 वर्षीय पुत्र बाइक से अपनी बुआ के यहां जा रहा था। वह सदर कोवताली क्षेत्र के नउवाबाग के समीप जीटी रोड पर पहुंचा तभी अनियंत्रित होकर बाइक गिर जाने से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके में पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। —————————————- ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर सवार मासूम की मौत, आधा दर्जन जख्मी एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। खागा नगर के राष्ट्रीय राजमार्ग गौरइया माता मंदिर के मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दिया जिसमें सवार एक 10 वर्षीय मासूम की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई वहीं आधा दर्जन घायलों को उपचार के लिए सीएचसी सहित प्राइवेट अस्पतालों में भेजा गया। मासूम मृतक को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया।
जानकारी के अनुसार नगर के राष्ट्रीय राजमार्ग गौरइया माता मोड़ के पास ट्रक ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस की मदद से सीएचसी हरदों व मानू का पुरवा मुहल्ला स्थित एक प्राइवेट हास्पिटल में भर्ती किया गया। घायल 10 वर्षीय गौरी उर्फ नन्हा पुत्री महेश कुमार निवासी फकीर बक्स का पुरवा थाना कोखराज जनपद कौशांबी को सीएचसी में चिकित्सक डा. सुभाषधर द्विवेदी ने परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया। मृतक की मां सीमा देवी व भाई आर्यन को मानू का पुरवा मुहल्ले के प्राइवेट हास्पिटल में भर्ती किया गया। अंजू देवी पुत्री रामनरेश निवासी मझिलगांव, नितेश, शांती पत्नी रामलखन निवासीगण पुरइन को सीएचसी में भर्ती किया गया। घायल राजरानी पत्नी स्व. हीरालाल निवासी कौंडर थाना असोथर को प्राइवेट हास्पिटल में भर्ती किया गया। घायल सीमा देवी के साथ रहे स्वजनो ने बताया कि फूलकुमारी पत्नी धनराज निवासी मझिलगांव के बेटे की मन्नत चढ़ाने सभी लोग गौरइया माता मंदिर जा रहे थे। मंदिर के नजदीक ही हाईवे पर उल्टी दिशा से जा रहे ट्रैक्टर में कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रहा तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।