टीबी मरीजों के पोषण का सहारा बना रेडक्रॉस, बांटी पोषण सामग्री

  टीबी मरीजों के पोषण का सहारा बना रेडक्रॉस
पांच नए मरीजों को बांटी पोषण सामग्री
फोटो परिचय-  टीबी मरीजों को पोषण सामग्री वितरित करते रेडक्रास चेयरमैन।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी लगातार टीबी मरीजों की मदद के लिए सक्रिय भूमिका निभा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में रेडक्रॉस भवन में पांच नए टीबी मरीजों को पोषण सामग्री वितरित की गई।

चेयरमैन एवं कार्यकारिणी सदस्य इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने गोद लिए गए टीबी मरीजों फैसल, अहमदी, फरीदा बानो, इरा एवं फातिमा नगमा को पोषण सामग्री प्रदान की। इसमें बॉर्नवीटा, मूंगफली, चना, सत्तू, गुड़ समेत अन्य पौष्टिक सामग्री शामिल रही। डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि मरीजों को यह पोषण सामग्री केवल एक बार नहीं, बल्कि उनके चिकित्सकीय उपचार का कोर्स पूरा होने तक प्रत्येक माह उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि टीबी से जंग में नियमित दवा के साथ पौष्टिक आहार भी बेहद महत्वपूर्ण है। मरीजों को समय से दवा लेने और चिकित्सकीय सलाह का पालन करने के लिए भी प्रेरित किया गया। इस अवसर पर सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर एवं सचिव अजीत सिंह तथा प्रमुख सहयोगी अभिनव श्रीवास्तव मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *