सड़क सुरक्षा पखवाड़ा: प्रचार वाहन को एडीएम ने दिखाई झंडी
सड़क सुरक्षा पखवाड़ा: प्रचार वाहन को एडीएम ने दिखाई झंडी
सड़क सुरक्षा पखवाड़ा: प्रचार वाहन को एडीएम ने दिखाई झंडी – तीस नवंबर तक चलेगा अभियान, चालकों को यातायात नियमों के प्रति किया जाएगा जागरूक
फोटो परिचय- प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करते एडीएम। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को जनपद में सड़क सुरक्षा पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। 16 से 30 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस अभियान का उद्घाटन अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनय कुमार पाण्डेय ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय परिसर में प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए वाहन चलाते समय सावधानी बरतना व यातायात नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। हेलमेट, सीट बेल्ट सहित सुरक्षा संबंधी नियमों को अपनाकर दुर्घटनाओं के खतरे को कम किया जा सकता है। प्रचार वाहन के माध्यम से जनपद में लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) संतोष कुमार सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन द्वितीय दल प्रतीक मिश्र, क्षेत्राधिकारी यातायात बृजमोहन राय, यात्रीकर अधिकारी रामसागर, संभागीय निरीक्षक प्राविधिक कृष्णचन्द्र सिंह सहित परिवहन विभाग के समस्त कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।