राधानगर इलाके में रॉयल एनफील्ड एजेंसी का शुभारंभ

   राधानगर इलाके में रॉयल एनफील्ड एजेंसी का शुभारंभ
फोटो परिचय- रॉयल एनफीड एजेंसी का फीता काटकर शुभारंभ करते माता-पिता।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। शहर के राधानगर स्थित स्टेट बैंक के पास रॉयल एनफील्ड बुलेट एजेंसी का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। एजेंसी के ज्वाइंट डायरेक्टर अजय प्रताप सिंह एवं आदित्य प्रताप सिंह ने अपने माता-पिता कमला देवी एवं बिजेंद्र बहादुर सिंह को मुख्य अतिथि बनाया। माता-पिता ने फीता काटकर एजेंसी का शुभारंभ किया।
नई एजेंसी के शुरू होने से दक्षिण क्षेत्र के लोगों को अब रॉयल एनफील्ड बुलेट की खरीदारी के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। एजेंसी में आधुनिक तकनीक से लैस मशीनों के साथ वाहनों की सर्विसिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। कुशल कारीगरों के माध्यम से ग्राहकों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण सर्विस देने की व्यवस्था की गई है। उद्घाटन समारोह में नगर पालिका परिषद के चेयरमैन राजकुमार मौर्य, सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, महेंद्र बहादुर सिंह उर्फ बच्चा सिंह, अभय प्रताप सिंह, भानु सिंह, राजन सिंह, ऋषभ सिंह समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों ने एजेंसी के शुभारंभ पर संचालकों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *