डायट में पीबीएल प्रशिक्षण का दूसरा बैच सम्पन्न, प्रोजेक्ट के जरिए सीखेंगे बच्चे
डायट में पीबीएल प्रशिक्षण का दूसरा बैच सम्पन्न, प्रोजेक्ट के जरिए सीखेंगे बच्चे
डायट में पीबीएल प्रशिक्षण का दूसरा बैच सम्पन्न, प्रोजेक्ट के जरिए सीखेंगे बच्चे
– शिक्षकों को विद्यार्थी केंद्रित व व्यावहारिक शिक्षण के सिखाए गए गुर
फोटो परिचय- पीबीएल प्रशिक्षण में भाग लेते अभ्यर्थी। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में शनिवार को प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग (पीबीएल) के द्वितीय बैच का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण में शिक्षकों को बच्चों को वास्तविक जीवन से जोड़कर गतिविधियों, प्रयोगों और परियोजनाओं के माध्यम से पढ़ाने के तरीके बताए गए। डायट प्राचार्य मायाराम ने प्रशिक्षित शिक्षकों को पीबीएल पद्धति कक्षाओं में प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए।
संदर्भदाता डॉ. सुनील कुमार तिवारी, डॉ. अनिल कुमार त्रिपाठी, रमाशंकर गुप्ता व सौष्ठव त्रिपाठी ने समूह कार्य, गतिविधियों और व्यावहारिक उदाहरणों के जरिए पीबीएल की उपयोगिता समझाई। इसमें परियोजना चयन, समस्या पहचान, प्रश्न निर्माण, संसाधनों का उपयोग, समूह सहभागिता, प्रस्तुतीकरण व मूल्यांकन की जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने बताया कि इस पद्धति से बच्चों में जिज्ञासा, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मक चिंतन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और समस्या समाधान जैसे कौशल विकसित होते हैं। समापन पर प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को उपयोगी और नवाचारपूर्ण बताया। उन्हें पीबीएल प्रशिक्षण मॉड्यूल भी उपलब्ध कराया गया, जिसका उपयोग कक्षा शिक्षण में किया जाएगा। इस दौरान वरिष्ठ प्रवक्ता आरती गुप्ता, राकेश सचान, अजीत कुमार निगम, शशांक शुक्ला, सेवारत प्रशिक्षण प्रभारी विनय कुमार मिश्र सहित संस्थान के संकाय सदस्य मौजूद रहे।