एसआईआर: कल प्रत्येक मतदेय स्थल पर चलेगा विशेष अभियान
एसआईआर: कल प्रत्येक मतदेय स्थल पर चलेगा विशेष अभियान
एसआईआर: कल प्रत्येक मतदेय स्थल पर चलेगा विशेष अभियान एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सम्प्रति विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामालियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 से सम्बन्धित कार्यक्रम के अन्तर्गत दावे और आपत्तियां 06 मार्च तक प्राप्त की जा रही हैं। आयोग द्वारा निर्धारित दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि में 22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस निर्धारित किया गया है।
मतदान केन्द्रों पर आवश्यक स्टाफ की व्यवस्था की जायेगी तथा सभी पदाभिहित अधिकारी पूर्वाह्न 10.30 बजे से सायं 04.30 बजे तक उपस्थित रहेगें। प्रत्येक बीएलओ के पास 06 फरवरी को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची की प्रति, एएसडीडी (अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत एवं डुप्लिकेट) मतदाताओं की सूची, नो मैपिंग एवं लॉजिकल डिस्क्रीपेंसी की सूची भी उपलब्ध रहेगी। दावे और आपत्तियों से सम्बन्धित सभी प्रकार के फार्मों यथा-6 (घोषणा-पत्र सहित), 6 ए, 7 एवं 8 (घोषणा-पत्र सहित) इत्यादि पर्याप्त संख्या में उपलब्ध रहेगें। विशेष अभियान दिवस में प्रत्येक मतदान केन्द्र पर एक हेल्प डेस्क बनाया जायेगा, जहां मतदाताओं को फार्म भरने में सहायता प्रदान की जायगी। प्राप्त होने वाले सभी दावे और आपत्तियों से सम्बन्धित फार्मों का अभिलेखीकरण सुव्यवस्थित ढंग से किया जायेगा। समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेण्टों का भी सहयोग प्राप्त किया जायेगा। इसके अतिरिक्त सभासद, ग्राम प्रधान एवं वॉलेन्टियर से भी नियमानुकूल सहयोग प्राप्त किया जायेगा। विशेष अभियान दिवस के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा विशेष अभियान दिवस में बूथों का भ्रमण किया जायेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी अर्ह नागरिकों से अपील की गयी है कि अपने निकटम मतदान केन्द्र पर बी०एल०ओ० से फॉर्म 6 प्राप्त कर घोषणा पत्र एवं आवश्यक अभिलेखों सहित भरते हुए अपना नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराएं। ————————————- त्रिस्तरीय पंचायतों की संशोधित निर्वाचक नामावली घोषित एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर— जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना (संशोधन) दिनांक-06.01.2026 के क्रम में इस कार्यालय की सार्वजनिक सूचना (संशोधित) 06 जनवरी को संशोधित करते हुए जनपद में त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली का आयोग द्वारा संशोधित समय सारिणी के अनुसार वृहद पुनरीक्षण किया जायेगा।
उन्होने बताया कि दावे/आपत्तियों के निस्तारण के उपरान्त हस्तलिखित पाण्डुलिपियाँ तैयार करना, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा करना एवं सम्भावित डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन व निस्तारण की कार्यवाही करने की अवधि 07 जनवरी से 16 मार्च, दावे और आपत्तियों के निस्तारण के उपरान्त पूरक सूचियों की कम्प्यूटरीकरण की तैयारी, उन्हे मूल सूची में यथा स्थान समाहित करने एवं यथावश्यक मतदान केन्द्रों व स्थलों के निर्धारण की कार्यवाही 21 फरवरी से 16 मार्च तक, मतदाता सूचियों की कम्प्यूटरीकरण के उपरान्त मतदान केन्द्रों व स्थलों का क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डाे की मैपिंग, मतदाता क्रमांकन, एसवीएन आवंटन, मतदाता सूची की डाउनलोडिंग, फोटो प्रतियाँ कराने आदि 17 मार्च, से 13 अप्रैल तक, निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए अन्तिम प्रकाशन 15 अप्रैल, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा अपने क्षेत्राधिकार के अन्तर्गत त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के संशोधित पुनरीक्षण कार्यक्रम का सार्वजनिक जानकारी हेतु समस्त सम्बन्धित कार्यालयों के सूचना पट्ट पर भी यह कार्यक्रम प्रदर्शित किया जायेगा। निर्वाचक नामावली के वृहद् पुनरीक्षण के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों में सम्बन्धित कार्यालय खुले रहेंगे। निर्धारित समय-सरिणी के अनुसार निर्वाचक नामावली के वृहद् पुनरीक्षण का कार्य पूर्ण कराया जाएगा। ————————————- दंपति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या – पांच माह पूर्व दोनों ने किया था प्रेम विवाह एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर— पांच माह पूर्व प्रेम विवाह के बंधन में बंधे नवविवाहित दंपति ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पहले पति ने अर्द्धनिर्मित शौचालय में फांसी लगा लिया। वहीं पत्नी को भनक लगने पर पुलिस को सूचना कर स्वयं सरिया से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों अलग अलग बिरादरी के थे।
जानकारी के अनुसार बिन्दकी कोतवाली के जाफराबाद निवासी सीताराम कुशवाहा का 36 वर्षीय पुत्र अमरजीत कुशवाहा ने पांच माह पूर्व रेखा सोनकर 30 वर्ष के साथ प्रेम विवाह किया था और कस्बे के बराती मोहल्ले में किराये का मकान लेकर रह रहे थे। बताते हैं कि सुबह पहर अमरजीत ने पांच मंजिल इमरात के शौचालय में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी रेखा को जब इसकी जानकारी हुयी तो उसने पहले पुलिस को सूचना दिया और सरिया में रस्सी का फंदा डाल फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दंपति के आत्महत्या के बाद मोहल्ले में सनसनी फैल गयी। वहीं घटना की सूचना पाते ही कोतवाली प्रभारी सहित पुलिस बल मौके में पहुंच दोनो शवों को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। सूत्रों के अनुसार पति पत्नी के बीच विवाद के बाद दोनो ने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस पति पत्नी द्वारा किये गये आत्महत्या का कारण जाने का प्रयास कर रही है। ———————————– अनियंत्रित बाइक गिरने से युवक घायल एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। हथगाम थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव के समीप अनियंत्रित बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के दुधा पर गांव निवासी स्वर्गीय राम रतन पाल का 60 वर्षीय पुत्र सुंदरलाल बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव के समीप पहुंची। तभी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई जिससे बाइक चालक सुंदरलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। ——————————— वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के किशनपुर रोड पर हरदो गांव के समीप चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मकनपुर गांव निवासी राम प्रसाद का 35 वर्षीय पुत्र अवधेश बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक खागा कोतवाली क्षेत्र के किशनपुर रोड पर हरदो गाँव के समीप पहुंची। तभी चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार अवधेश घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। घायल के साथ अस्पताल पहुंचे उसके रिश्तेदार शंकर ने घटना की जानकारी दिया। ——————————— सड़क हादसों में महिला समेत दो घायल एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अर्न्तगत हुए सड़क हादसों के दौरान महिला दो लोग घायल हो गये। जिन्हे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बेंती सादात गांव निवासी स्वर्गीय सूरजपाल की 79 वर्षीय पत्नी रामकली अपनी पोती आकांक्षा के साथ ई-रिक्शे पर सवार होकर थरियांव थाना क्षेत्र के असोथर रोड पर स्थित चित्रकूट आईं हॉस्पिटल में चश्मा लगवाने गई थी। वहां से वापस लौटते समय जब रिक्शा चंद कदम की दूरी पर आगे बढ़ा तभी अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शे पर सवार वृद्ध महिला रामकली घायल हो गई। उधर कानपुर नगर के थाना नरवल गांव बाम्बी निवासी कल्लू का 30 वर्षीय पुत्र बाइक से थरियांव थाना क्षेत्र के अर्न्तगत शादी समारोह में आया था। बताते है कि हाइवे किनारे बाइक लेकर खडा था तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे वह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।