साप्ताहिक परेड में एसपी ने परखा पुलिस बल का अनुशासन

     साप्ताहिक परेड में एसपी ने परखा पुलिस बल का अनुशासन
– लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश
फोटो परिचय- परेड की सलामी लेते एसपी अभिमन्यु मांगलिक।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने शुक्रवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर पुलिस बल की कार्यक्षमता और अनुशासन का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं, यातायात शाखा का निरीक्षण भी किया।


परेड के दौरान पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखने के उद्देश्य से दौड़ कराई गई। वहीं टोलीवार ड्रिल का निरीक्षण करते हुए एसपी ने अनुशासन और एकरूपता को और प्रभावी बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्द, कैंटीन, वर्दी स्टोर, आवासीय कॉलोनी, परिवहन शाखा, यूपी-112 शाखा और पीआरवी वाहनों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने और कर्मचारियों की सुविधाओं से जुड़े आवश्यक निर्देश भी दिए गए। साप्ताहिक अर्दली रूम के दौरान विभिन्न अभिलेखों और रजिस्टरों की जांच करते हुए एसपी ने लंबित विवेचनाओं का शीघ्र, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी मामलों में समयबद्ध कार्रवाई प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी लाइन समेत अन्य पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *