विधानसभा से लेकर सेक्टर व बूथ कमेटियों के पुनर्गठन की बनी रणनीति

   बसपा की बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर
विधानसभा से लेकर सेक्टर व बूथ कमेटियों के पुनर्गठन की बनी रणनीति
फोटो परिचय-  बैठक में भाग लेते मुख्य मंडल प्रभारी प्रयागराज व अन्य।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। बहुजन समाज पार्टी की जिला स्तरीय संगठन समीक्षा बैठक मंगलवार को सौभाग्य सिंदूर गेस्ट हाउस में आयोजित हुई। बैठक में संगठन की सक्रियता, विधानसभा स्तर की तैयारियों तथा सेक्टर एवं बूथ कमेटियों को और मजबूत करने को लेकर पदाधिकारियों के साथ विस्तार से समीक्षा की गई। पार्टी नेताओं ने आगामी चुनावों को लेकर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया।

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष वीर प्रकाश लोधी ने की, जबकि संचालन मंडल प्रभारी अभिषेक प्रताप सिंह ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि घनश्याम चंद्र खरवार पूर्व लोकसभा सदस्य एवं मुख्य मंडल प्रभारी प्रयागराज ने कहा कि सभी विधानसभा प्रभारियों और विधानसभा अध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन की स्थिति का पुनः रिव्यू करना होगा। उन्होंने सेक्टर से लेकर बूथ स्तर तक कमेटियों को सक्रिय एवं मजबूत बनाने पर जोर दिया, ताकि पार्टी की चुनावी तैयारियां प्रभावी ढंग से आगे बढ़ सकें। जिलाध्यक्ष वीर प्रकाश लोधी ने कहा कि जिले का संगठन पूरी तरह सक्रिय है और सभी पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक पहुंचकर संगठन को मजबूत करने तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया गया। बैठक में पूर्व विधायक एवं मंडल प्रभारी मुरलीधर, जगन्नाथ पाल, आकाश राव, सिपाही लाल यादव, विवेक कुमार माधुरे, सूर्य भवन फौजी, अभिषेक कुमार शुक्ला, चेतराम, हेमराज, राम प्रताप पाल, सूर्य पाल लोधी, शंकर लोधी, रोशन लाल गौतम, मो. हाशिम, राम हित प्रियदर्शी, मनोज गौतम, एमपी भास्कर समेत बसपा के पदाधिकारी, वरिष्ठ एवं पूर्व पदाधिकारी तथा बीवीएफ के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *