महिला पीजी कॉलेज में नशा मुक्ति की छात्राओं को दिलाई शपथ

 महिला पीजी कॉलेज में नशा मुक्ति की छात्राओं को दिलाई शपथ
प्रधानमंत्री के संबोधन का हुआ लाइव प्रसारण
फोटो परिचय-  कार्यक्रम को संबोधित करते वक्ता।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। भारत सरकार के नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के अंतर्गत रविवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। साथ ही विकसित भारत के लिए नशा मुक्त भारत विषय पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन का लाइव प्रसारण सामूहिक रूप से देखा और सुना गया।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान का शुभारंभ करते हुए देशभर के युवाओं से इस अभियान को जन-आंदोलन बनाने की अपील की। महाविद्यालय में कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार यादव के संरक्षण में संपन्न हुआ। संचालन नशा मुक्ति प्रकोष्ठ के प्रभारी आनंद नाथ के निर्देशन में किया गया। इस दौरान डॉ. राजकुमार एवं बृजेश कुमार पाल ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में विशेष सहयोग दिया। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं छात्राओं ने नशा मुक्त समाज के निर्माण तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए जन-जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *