नात, तकरीर, किराअत व निजामत के मुकाबलों में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

    अकीदत के साथ मनाया 108 वां उर्स-ए-आला हजरतsunn
नात, तकरीर, किराअत व निजामत के मुकाबलों में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
फोटो परिचय-  जामिया इस्लामिया मदीनतुल उमूल में कार्यक्रम में भाग लेते मौलाना।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। जामिया इस्लामिया मदीनतुल उलूम सनगांव में सोमवार को आशिक-ए-रसूल, इमाम-ए-अहले सुन्नत आला हजरत इमाम अहमद रजा खान बरेलवी रहमतुल्लाहि अलैह का 108 वां उर्स-ए-आला हजरत अकीदत, सम्मान व उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में जामिया के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
छात्र-छात्राओं के बीच नात, तकरीर, किराअत एवं निजामत के विभिन्न मुकाबले आयोजित किए गए। प्रतियोगिताओं में करीब 55 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने अपनी मधुर नातख्वानी, प्रभावशाली तकरीर, खूबसूरत किराअत और शानदार निजामत से उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान पूरा माहौल धार्मिक एवं आध्यात्मिक रंग में सराबोर नजर आया। तकरीरी मुकाबले में अब्दुल वकील सीतापुर एवं नूर सबा सनगांव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नात के मुकाबले मोहम्मद अशहर हथगाम एवं सादिया बानो सनगांव प्रथम रहे। किराअत प्रतियोगिता में अदनान अहमद कौशांबी ने बाजी मारी, जबकि निजामत में मोहम्मद अब्बास उरई ने प्रथम स्थान हासिल किया। मौलाना गुफरान अहमद मिस्बाही ने आला हजरत की धार्मिक, सामाजिक एवं विद्वतापूर्ण सेवाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में काजी-ए-शहर मुफ्ती शहाबुद्दीन, हजरत मौलाना शमीम अहमद, प्रबंधक इदारा हाजा, मौलाना करामत अली मिस्बाही, मौलाना मुहम्मद अब्दुलहय्य, मौलाना मुहम्मद अरफात, हाफिज अब्दुल कय्यूम, नसीमुन मैडम, सना मैम, मौलवी रियाज, अबरार अहमद, मोबिन उल हुदा एवं मोहम्मद इसराफिल सहित अनेक उलेमा-ए-किराम, शिक्षकगण एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन के अंत में आयोजकों की ओर से सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *